आज का राशिफल। 16 मार्च, 2024

आज का राशिफल। 16 मार्च, 2024

मेष

आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके प्रति सम्मान की भावना रखेंगे। आप वर्तमान स्थिति को लेकर प्रसन्न नहीं रहेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ परेशानी हो सकती है। पैरों में दर्द और थकान की शिकायत होने की आशंका है। पैतृक सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं।

वृष

आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नई जॉब ढूंढ रहे हैं, तो आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। युवा प्रेमी जोड़े आज एकान्त में समय बिताना चाहेंगे। ससुराल पक्ष में कोई प्रोग्राम हो सकता है।

मिथुन

आज आपके लोग ही आपका विरोध कर सकते हैं। ऑफिस में आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। क्रोध के कारण दाम्पत्य संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान पर हावी हो सकती है।

कर्क

आज शुभ कार्यों पर आप काफी धन खर्च करेंगे। आपकी मन: स्थिति काफी सकारात्मक रहेगी। सभी काम आराम से समय पर हो जायेंगे। ज्यादा सोच-विचार में अपना समय बर्बाद न करें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा।

सिंह

आज उलझे हुए मामलों को अपने पक्ष में कर लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित रहेंगे। जॉब में इच्छानुसार स्थानान्तरण हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।

कन्या

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक लिए गए निर्णयों से लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। घर के बुजुर्गों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।

तुला

आज स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। सिरदर्द और तनाव के कारण दिन खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। इसीलिए आपको अपना व्यवहार नम्र रखना चाहिये। बजट की कमी के कारण आपके काम तय समय पर पूरे नहीं होंगे।

वृश्चिक

आज परिजनों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आप नया व्यवसाय शुरू करने के विचार में है। घर में साज-सजावट शुरू करेंगे।

धनु

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। मित्रों की सलाह आज आपके काम आयेगी। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर

आज विवाहेत्तर संबंधों से बचना चाहिए अन्यथा प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है। बच्चों पर अपनी मर्जी और इच्छाओं को न थोपें। जॉब में अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। बॉस आपसे अचानक किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जानकारी ले सकते हैं।

कुंभ

आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। अधिकारी वर्ग का विश्वास आपके ऊपर बढ़ेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा।

मीन

आज दांपत्य जीवन में सामन्जस्य बेहतरीन रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलने के योग बन रहे हैं।

 

Related Posts

ताजा समाचार

हरदोई पुलिस के हाथ लगी लखीमपुर के युवक की डेड बॉडी
शाहजहांपुर: मंडलीय कार्यशाला में जुटे चारों जनपदों के गायत्री परिजन, प्रतिनिधियों ने साझा किए विचार  
Kanpur IIT ने शुरू किया साइबर सिक्योरिटी कोर्स...आवेदन करने की ये है अंतिम तिथि, इस माह से लगेंगी कक्षांए
Kanpur News: फर्जी ई-मेल के जरिये शिक्षा विभाग में हुई फर्जी नियुक्ति...दो शिक्षकों ने ज्वाइन भी किया, ऐसे हुआ पूरा खुलासा
हरदोई: बिलग्राम की बाज़ार बिक रहा नकली सोना, सनसनीखेज़ खुलासे से सराफा बाज़ार में मची खलबली
SC ने धन शोधन मामले में निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका की खारिज