शाहजहांपुर: पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

काफी समय से चल रहे थे बीमार, लखनऊ से चल रहा था इलाज

शाहजहांपुर: पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

सिंधौली, अमृत विचार। पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव का सोमवार सुबह चार बजे लखनऊ जाते समय निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनका पिछले काफी समय से स्वास्थ्य खराब था। उनका इलाज लखनऊ के एक निजी चिकित्सालय से चल रहा था। शोकाकुल व्यापारियों ने सोमवार को नगर का बाजार बन्द रखा। तीन बजे उनकी अंत्येष्टि की गई। पुत्र प्रदीप यादव ने मुखाग्नि दी। पुलिस के जवानों ने अंत्येष्टि स्थल पर गार्ड आफ आनर दिया। 

पूर्व विधायक का रविवार रात स्वास्थ्य उनके आवास पर अचानक बिगड़ गया। स्वजन उनको लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गयी। उनके निधन की सूचना पर नगर सहित क्षेत्र में शोक छा गया। शोक में नगर के व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बन्द रखा। तीन बजे उनकी अंत्येष्टि की गई। पुत्र प्रदीप यादव ने मुखाग्नि दी गयी। पुलिस के जवानों ने अंत्येष्टि स्थल पर गार्ड आफ आनर दिया। 

bc516a02-68b9-4f72-9536-1725acecd698

उनके निधन पर सांसद अरुण सागर, पूर्व विधायक शकुन्तला देवी, वीरेन्द्र पाल सिंह यादव,पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू,फीरोज यादव, पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, विधायक सलोना कुशवाहा, प्रदीप पाण्डेय, पिन्टू तिवारी, ब्लाक प्रमुख पति मुनेश्वर सिंह, भाजपा जिला महामन्त्री महेन्द्र पाल, जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव,ताजमोहम्मद, जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र पाल, रज्जन मिश्रा, सुरेश शुक्ला, एलडीबी प्रबंधक राकेश कुमार, आसिफ खां, वीरपाल यादव,इबरत अली,प्रधान धूम सिंह यादव, प्रधान सरदार अली, प्रधान सब्बन खां, प्रधान राजू यादव, प्रधान आशुतोष कुमार आदि ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया। पूर्व विधायक के परिवार में पुत्र प्रदीप यादव सहित पुत्रवधू आभा यादव एक पौत्री तथा दो भाई रामाधार सिंह यादव, रमेश पाल यादव सहित मनीष यादव, मानवेन्द्र यादव, हिमांशु यादव का रो-रोकर बुरा हाल है।

जनता दल से की थी राजनैतिक कैरियर की शुरूआत
पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव ने वर्ष 1989 से जनता दल से राजनैतिक कैरियर की शुरुआत की थी। शुरूआती दौर में सिंधौली ग्राम पंचायत के दो बार प्रधान रहे। बाद में मुलायम सिंह यादव द्वारा समाजवादी पार्टी का गठन किए जाने के बाद पुत्तू सिंह यादव ने सपा से राजनीति शुरू की और 1993 में निगोही विधानसभा से विधायक बने। जो विधानसभा अब तिलहर के नाम से जानी जाती है। श्री यादव के अनुज रामाधार सिंह यादव भी सिंधौली के प्रधान रहे। सबसे छोटे भाई रमेश पाल यादव भी प्रधान रह चुके हैं। पूर्व विधायक की रामश्री यादव सिंधौली की ब्लाक प्रमुख भी रहीं। जिनका निधन एक वर्ष पूर्व हो चुका। पुत्र प्रदीप यादव मुन्ना की आभा यादव तीसरी बार सिंधौली क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं।  वर्तमान में उनके परिवार में पुत्रवधू जिला पंचायत सदस्य आभा यादव सहित तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। श्री यादव के पक्ष में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सिंधौली आकर जनसभा भी की थी।

शिक्षा के क्षेत्र में भी रहा महत्वपूर्ण योगदान
पूर्व विधायक का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्ष 1990 के दौरान नगर में उनके द्वारा आदर्श माण्टेसरी स्कूल खुलवाया गया। इसके अलावा जब क्षेत्र में कोई इण्टर कालेज न होने के कारण खासकर क्षेत्र की बेटियां पढाई को बीच में ही बंद कर देतीं थीं। उस समय लगभग 25 वर्ष पहले उनके द्वारा नगर में यशोदा देवी इंटर कालेज खोला गया।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम