मनोज पांडे का सपा पर गंभीर आरोप, कहा- स्वतंत्र भारत में यह पहली घटना थी जब हमें हमारे आराध्य के दर्शन से रोका गया

सपा के बागी विधायक का बड़ा दावा, कहा- कई सपा विधायक जाना चाहते थे अयोध्या पर पार्टी नेतृत्व ने रोक दिया... 

मनोज पांडे का सपा पर गंभीर आरोप, कहा- स्वतंत्र भारत में यह पहली घटना थी जब हमें हमारे आराध्य के दर्शन से रोका गया

अयोध्या। समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी विधायक मनोज पांडे ने गुरुवार को आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष के प्रस्ताव पर उनकी पार्टी के विधायक अयोध्या में रामलला का दर्शन करने को उत्सुक थे लेकिन पार्टी नेतृत्व के साफ निर्देश थे कि सपा का कोई विधायक विस अध्यक्ष के साथ अयोध्या नहीं जायेगा।

रामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर में रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा कि सपा के कई विधायक विधानसभा अध्यक्ष के निमंत्रण पर अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन को उत्सुक थे। मैं सपा का पहला विधायक था जिसने अयोध्या जाने की इच्छा जतायी थी, मगर पार्टी नेतृत्व का साफ निर्देश था कि कोई अयोध्या नहीं जायेगा, जिसके कारण हमें मन मसोस कर रहना पड़ा।

उन्होने कहा कि आजाद भारत में यह स्तब्ध कर देने वाला था कि हम अपने आराध्य के दर्शन को नहीं जा सके। यह देश प्रभु राम का है और राम इस देश की आत्मा हैं। उन्होने कहा कि आज वह श्रीरामलला के दर्शन कर प्रफुल्लित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के सवाल पर उन्होने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री है और मै विधायक हूं और इस नाते अपने क्षेत्र ऊंचाहार के विकास की बात करने गया था।

यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी के चैलेंज को राहुल गांधी ने स्वीकारा!, कांग्रेस प्रवक्ता का बड़ा दावा, कहा- अमेठी से लड़ेंगे लोस. चुनाव