सूडान ने 1953 में पहली बार संसदीय चुनाव कराने के लिए भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को किया था आमंत्रित 

सूडान ने 1953 में पहली बार संसदीय चुनाव कराने के लिए भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को किया था आमंत्रित 

नई दिल्ली। भारत में पहले आम चुनाव 1951-52 में हुए थे जिन पर पूरी दुनिया की नजर थी और इन्हें काफी सफल माना गया था। चुनाव प्रक्रिया से प्रभावित होकर सूडान ने तत्कालीन मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुकुमार सेन को 1953 के संसदीय चुनाव कराने के लिए आमंत्रित किया था। निर्वाचन आयोग के अभिलेखीय रिकॉर्ड में इस प्रक्रिया का पूरा ब्योरा दर्ज है।

रिकॉर्ड के अनुसार सेन ने सूडान में चुनाव कराने में 14 माह का वक्त लगाया और इसके लिए उन्होंने भारतीय चुनाव से जुड़े कायदे कानूनों का सहारा लिया। सेन ने उन नियमों में सूडान के अनरूप परिवर्तन भी किए। भारतीय निर्वाचन आयोग के अभिलेखीय दस्तावेजों में यह दर्ज है कि पहले आम चुनाव की सफलता ने भारत में लोकतंत्र की ठोस नींव रखी। रिकॉर्ड के अनुसार, ‘‘पश्चिम एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कई देशों ने चुनाव के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी थी। सुकुमार सेन को सूडान में चुनाव कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सूडान पूर्व में ब्रिटेन का उपनिवेश था।’’

इसमें कहा गया,‘‘ उन्होंने भारतीय कानूनों और प्रक्रियाओं को उस अफ्रीकी-अरब राष्ट्र की आवश्यकता के अनुरूप आंशिक रूप से संशोधित किया और चुनाव आयोजित करने में 14 महीने बिताए। सूडान में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार पर आधारित चुनाव सफल रहे।’’ भारत सरकार ने 1954 में जब नागरिक पुरस्कारों की शुरुआत की तो सेन को उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सेन भारतीय सिविल सेवा में अधिकारी थे और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव थे। उन्हें भारत के पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। 

ये भी पढ़ें : न्यूयॉर्क: अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से एक भारतीय नागरिक की मौत, कई लोग घायल

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे