अयोध्या: रामनगरी में अब चलेंगी डबल डेकर ई-बसें, शहर दिखेगा और खूबसूरत, जानिए क्या बोले परिवहन मंत्री? क्या है PLAN?

अयोध्या: रामनगरी में अब चलेंगी डबल डेकर ई-बसें, शहर दिखेगा और खूबसूरत, जानिए क्या बोले परिवहन मंत्री? क्या है PLAN?

अयोध्या। रामनगरी में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसें जो अब तक केवल शहर में चल रही थीं, अब उनका दायरा बढ़ाया जाएगा। अयोध्या से गोरखपुर, लखनऊ, काशी और प्रयागराज भी जोड़ा जाएगा। इन रूट पर ई बसों को चलाया जाएगा। होली पर यात्रियों की सुविधा और सहूलियत के लिए विशेष रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।

ये बातें शनिवार को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहीं। वो नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद की आगवानी करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि नगरीय निदेशालय की ओर से अयोध्या में 225 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज को मुख्यालय से नई बीएस-6 मॉडल की बसें उपलब्ध कराई जा रही है।

विभाग की योजना भविष्य में प्रदेश के विभिन्न रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की है, जिसके लिए प्रक्रिया चल रही है। इस मौके पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार, निदेशक एयरपोर्ट विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Untitled-17 copy

मोदी की सुनामी के आगे गठबंधन फेल

लोकसभा चुनाव के प्रभारी और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने विपक्षी दलों और गठबंधन पर भी सियासी हमला बोला। कहा कि सपा और कांग्रेस पहले भी गठबंधन कर चुकी है। सपा ने बसपा के साथ भी गठबंधन किया था। कोई ऐसा दल नहीं है जिसने मोदी के खिलाफ गठबंधन नहीं किया, लेकिन कोई गठबंधन मोदी की लहर को रोक नहीं पाया।

इस बार तो मोदी की सुनामी चल रही है। इस सुनामी में सब बह जाएंगे। कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी प्रदेश की अमेठी सीट छोड़ चुनाव जीतने के लिए केरल भाग गए थे और इस बार लोकसभा चुनाव के पहले उनकी माताजी राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य बन गई। पिछली बार कांग्रेस प्रदेश में रायबरेली की एक लोकसभा सीट जीती थी। इस बार पार्टी ने चुनाव के पहले ही वह भी छोड़ दी।

सवाल उठाया कि जो नेता खुद मैदान छोड़कर भाग रहा हो वह अपने समर्थकों को कैसे जीत दिला पाएगा। कहा कि यूपी में मोदी और योगी की डबल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण में जुटी है। पार्टी प्रदेश की सभी 80 की 80 सीट पर जीत दर्ज करेगी।

Untitled-19 copy

 यह भी पढे़ं: ज्ञान के लिए स्मार्ट फोन का करें उपयोग :आदर्श