Kanpur: आत्म निर्भर भारत बनाने में मातृशक्ति का योगदान जरूरी... भाजपा महिला मोर्चा ने स्मार्ट सिटी महिला सम्मेलन किया आयोजित
कानपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में भाजपा महिला मोर्चा ने स्मार्ट सिटी महिला सम्मेलन आयोजित किया
.jpg)
कानपुर, अमृत विचार। देश को विकसित एवं आत्म निर्भर भारत बनाने में हमारी मातृशक्ति का योगदान जरूरी है, यह बात मंगलवार को प्रदेश में महिला बाल पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के स्मार्ट सिटी महिला सम्मेलन में कही।
दोपहर एक बजे सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ, जिसमें मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारी सभी महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उज्जवला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन और सिलेंडर, आवास योजना के अंतर्गत बेटियों को संयुक्त भागीदारी का हक दिया। मातृत्व बंधन योजना के तहत गर्भ में बच्चों को पौष्टिक आहार देने की योजना, हमारी बेटियां स्कूल ना छोड़े, शौचालय बनाने का अभियान चलाकर बेटियों को सशक्त करने का काम किया है।
भाजपा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मातृशक्ति को देश की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति बंधन अधिनियम को पारित कराकर घर की चहर दिवारी में कैद माता और बेटियों को देश को विकसित बनाने के लिए प्रथम पंक्ति पर लाने का भी प्रयास किया है।
सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा की प्रदेश की महिलाओं बेटियों को बेहतर सुविधाएं और उनकी समस्याओं का तेजी से समाधान करने के लिए वन स्टॉप सेंटर और महिला शक्ति केंद्र समन्वय से काम कर रहे हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा कानपुर उत्तर की जिला अध्यक्ष सरोज सिंह व संचालन दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी, विधायक नीलिमा कटियार, प्रदेश महामंत्री कमलावती सिंह, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, रीता शास्त्री, विजय तिवारी, जिला अध्यक्ष भाजपा दीपू पांडे, शिवराम सिंह, पूनम कपूर, जयंती वर्मा, ज्योत्सना निगम, आशा तोमर, सीमा तिवारी, गुंजन शर्मा, लवली सक्सेना, सुधा सिंह, शोभा शुक्ला, अनीता सोनी, शिल्पी सोनकर, ,सीमा एमबीए, पूनम, लवली सक्सेना, शोभा शुक्ला, रंजीता आदि सैकड़ों बहनें उपस्थित रहीं।
महिला पुलिस बीट अधिकारी
उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में पहली बार तीन महिला पीएसी बटालियन की स्थापना हुई। प्रदेश के सभी 1584 थानों में महिला हेल्थ डेस्क बना। बेटियों के सम्मान को आंच ना आए इसके तहत नवगठित महिला पुलिस बीट्स में 20740 महिला पुलिस बीट अधिकारी नियुक्त की गई।