Kanpur: रावण सेना छोड़कर राम के साथ आए नीतीश, BJP नेता विनीत शारदा बोले- 'सपा व कांग्रेस ने मिलकर देश को बर्बाद किया'...

भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने विपक्ष पर निशाना साधा है।

Kanpur: रावण सेना छोड़कर राम के साथ आए नीतीश, BJP नेता विनीत शारदा बोले- 'सपा व कांग्रेस ने मिलकर देश को बर्बाद किया'...

भाजपा नेता और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने विपक्षी गठबंधन को रावण की सेना बताया है। उन्होंने कहा कि इस ठगबंधन में बारातियों की भीड़ है पर दूल्हा नजर नहीं आता है।

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा नेता और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने विपक्षी गठबंधन को रावण की सेना बताया है। उन्होंने कहा कि इस ठगबंधन में बारातियों की भीड़ है पर दूल्हा नजर नहीं आता है। 

नीतीश कुमार ने रावण की सेना को छोड़कर राम की सेना में शामिल होना ही ठीक समझा उनका वहां दम घुट रहा था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वह अपनी सीट तक नहीं बचा पाएंगे। प्रदेश की 80 सीटें और देश में कुल 411 सीटें भाजपा जीतने जा रही है।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक के दैारान प्रेसवार्ता कर विनीत शारदा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का व्यापार प्रकोष्ठ हर कमिश्नरी में व्यापारी सम्मेलन करने जा रहा है। यह सम्मेलन 10 फरवरी से 7 मार्च तक चलेंगे। इसको लेकर हर जिले में बैठक कर रूप रेखा तैयार की जा रही है। सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बातचीत की जाएगी। सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री व बड़े नेता शामिल होंगे।

विनीत शारदा ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने मिलकर देश व प्रदेश को बर्बाद किया। कांग्रेस ने देश का खजाना लूटा तो सपा ने प्रदेश को बिमारू राज्य बनाया। जहां प्रदेश के व्यापारियों को साथ लूट-खसोट की जाती थी। योगी और मोदी की सरकार आने के बाद से ही देश में कारोबार बढ़ा है। 

व्यापारी चैन से व्यापार कर रहे हैं। देश-विदेश की कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश करने को इच्छुक है। यूपी इंवेस्टर्स समिट में नामी कंपनियों ने आकर निवेश की पेशकश की है। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, मनीष पांडेय, अनूप अवस्थी, मनीष त्रिपाठी, अनिता त्रिपाठी आदि व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: देवर ने वृद्धा पर चाकुओं से किए कई वार; 10 लाख रुपये न देने पर किया गंभीर रूप से जख्मी...

ताजा समाचार

पीलीभीत: LLB छात्र की मौत के मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज, जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की हुई थी पुष्टि
रामपुर: गवाह को धमकाने में आजम सहित सात लोगों पर आरोप तय, मामले में इस दिन होगी अगली सुनवाई...
पीलीभीत: संपूर्ण समाधान दिवस का हाल; निस्तारण शून्य, दिव्यांग फरियादियों को गोद में ले जाकर परिजनों ने अफसरों को सुनाई फरियाद
Karwa Chauth 2024: सती सावित्री से भी एक कदम आगे निकाली यह महिला, कुछ ऐसे की अपने सुहाग की रक्षा
शाहजहांपुर: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की टीम सक्रिय; कई जगहों पर की छापेमारी, एक कुंटल खोया कराया नष्ट, चार सैंपल भरे
Money Laundering Case: पूर्व विधायक गुलाब यादव समेत तीन को भेजा गया जेल