दिल्ली भाजपा की नई टीम का ऐलान

दिल्ली भाजपा की नई टीम का ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गुरुवार को प्रदेश की नई टीम का एलान कर दिया। प्रदेश भाजपा की नई टीम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजीव बब्बर (पश्चिचमी दिल्ली) , बरखा सिंह (नई दिल्ली), वीरेंद्र सचदेवा (मयूर विहार), राजन तिवारी (करोलबाग), अशोक गोयल देवराह (चांदनी चौक), सुनील यादव (नई दिल्ली), …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गुरुवार को प्रदेश की नई टीम का एलान कर दिया। प्रदेश भाजपा की नई टीम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजीव बब्बर (पश्चिचमी दिल्ली) , बरखा सिंह (नई दिल्ली), वीरेंद्र सचदेवा (मयूर विहार), राजन तिवारी (करोलबाग), अशोक गोयल देवराह (चांदनी चौक), सुनील यादव (नई दिल्ली), जयवीर राणा (महरौली) और करम सिंह कर्मा (उत्तर पश्चिचमी) को सौंपी गई है। संगठन मंत्री सिद्धार्थन होंगे।

कुलदीप सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा और दिनेश प्रताप सिंह को महामंत्री बनाया गया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी योगिता सिंह और युवा मोर्चा की वासु रुकखड़ को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल होंगे। प्रदेश के अन्य प्रकोष्ठों में विनोद सहरावत को किसान मोर्चा, कौशल मिश्रा को पूर्वांचल मोर्चा और मोहम्मद हारून को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की कमान भूपेन्द्र गोतवाल और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल होंगे। प्रदेश प्रवक्ता टीम में 12 को रखा गया है। अभय वर्मा मुख्य प्रवक्ता हैं। मीडिया प्रभारी नवीन कुमार और आईटी प्रकोष्ठ के पुनीत अग्रवाल बनाए गए हैं।