Video: मेरठ में कपड़े की दुकान में घुसा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप, वीडियो देख घबरा जाएंगे आप
मेरठ। कपड़े की दुकान में एक विशालकाय अजगर के घुसने से हड़कंप मच गया। सांप को देख लोगों में मची अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वही, दुकान के मालिक रवि कुमार ने तुरंत अपने कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ दुकान खाली कर दी और मेरठ वन विभाग को भी सूचना दी। जिसके बाद टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू किया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार अजगर की लंबाई लगभग 8.5 फीट और वजन 18 किलोग्राम था, दुकान में टंगे कपड़ों पर रेंगने लगा। हंगामा तब शुरू हुआ जब एक ग्राहक ने अजगर को देखा। वही, लोगों ने इस असामान्य घटना को वीडियो में कैद कर लिया। जिसके बाद मेरठ वन विभाग को तुरंत सूचित किया गया और स्थिति को संभालने के लिए एक टीम भेजी गई। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया।
#उत्तर_प्रदेश #मेरठ: दुकान में विशालकाय अजगर निकला..!!
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) December 5, 2023
अजगर देख बाजार में मची अफरा-तफरी..!!
वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा..!!
मेरठ के लालकुर्ती पैठ बाजार का मामला..!! #ViralVideo pic.twitter.com/SwSLAwSpOt
अधिकारियों ने खुलासा किया कि अजगर संभवतः पास के नाले से चूहों का पीछा करते हुए शोरूम में घुस गया था। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। वहीं, लोगों को यह वीडियो काफी हैरान कर रहा है। बता दें कि इस वीडियो को @ManojSh28986262 नाम से शेयर किया गया है।
ये भी पढ़ें- Honeymoon Destinations: हनीमून की कर रहे हैं प्लानिंग, कम बजट में इन खूबसूरत देशों की करें सैर