पीलीभीत: सज-धज कर आए लड़का- लड़की और फिर पता चला पंजीकरण ही नहीं..नहीं हो सकी शादी, जिम्मेदार परेशान!

पीलीभीत: सज-धज कर आए लड़का- लड़की और फिर पता चला पंजीकरण ही नहीं..नहीं हो सकी शादी, जिम्मेदार परेशान!

पीलीभीत, अमृत विचार। अभी तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 415 जोड़ों की शादी कराई गई थी। अब इससे जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें लड़का-लड़की पक्ष कार्यक्रम स्थल पर सज-धजकर पहुंच गए और तब पता चला कि उनका तो पंजीकरण ही नहीं है। फिर तैयारियां धरी रह गई और बैरंग लौटना पड़ा।

मामले में प्रधान पति और एडीओ समाज कल्याण की शिकायत की गई है। जिस पर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में उनकी पुत्री की शादी कराने के लिए उन्होंने प्रधान पति और एडीओ को अपने कागजात दिए थे।

उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराने की बात बताई। इसके बाद वह पुत्री को लेकर नियत तिथि पर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में बेटी को शादी के लिए ले गए। मगर वहां पर चेक किया गया तो उनके नाम से कोई आवेदन ही नहीं मिला। जिसके चलते पुत्री की शादी नहीं हो सकी। वह निराश होकर घर वापस लौट आए।

लड़का पक्ष का भी लौटना पड़ा। जिसके बाद हंसी के पात्र बनकर रह गए गए हैं। एडीओ समाज कल्याण और प्रधान पति की लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।  इसे लेकर जांच कराई जाएगी। संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है। कन्या पक्ष का पंजीकरण किन कारणों से नहीं हो सका था, इसे लेकर भी दिखवाया जा रहा है।

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें