बरेली: बाकरगंज से कूड़े का पहाड़ हटने की फिर जगी उम्मीद, अब नई मशीन से होगा निस्तारण

बरेली: बाकरगंज से कूड़े का पहाड़ हटने की फिर जगी उम्मीद, अब नई मशीन से होगा निस्तारण

बरेली, अमृत विचार। शहर के किला इलाके में बाकरगंज निवासियों को जल्द ही कूड़े के पहाड़ों से छुटकारा मिल सकता है। इसके बारे में जानकारी देते हुए सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के जनरल मैनेजर शुभम ने बताया कि कूड़े का निस्तारण जब शुरू किया था, तब यहां पांच लाख 75 हजार मीट्रिक टन कूड़ा था।

जिसमें से अब तक करीब 3 लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण हो चुका है। लेकिन अभी भी 2 लाख 75 हजार मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण होना बाकी है। उन्होंने बताया कि बचे हुए कूड़े का जल्द निस्तारण करने के लिए कूड़ा निस्तारण कंपनी और नगर निगम की ओर से ज्यादा क्षमता में काम करने वाली एक नई मशीन लगाई जा चुकी है। जो एक-दो सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। 

नई मशीन लगने से बढ़ेगी कूड़ा निस्तारण क्षमता
कंपनी के जीएम ने बताया कि वर्तमान में जिस मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है उसकी क्षमता 500-600 मीट्रिक टन कूड़ा का निस्तारण करने की है। लेकिन अब नई मशीन के सहयोग से क्षमता बढ़कर 1700 मीट्रिक टन हो जाएगी।

जिसके बाद रोजाना 1700 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। जिससे आने वाले 4-5 महीने में बाकरगंज स्थित कूड़े के पहाड़ों का निस्तारण हो जाएगा। इस समय 42-45 लोगों की मदद से कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है।

नई मशीन के उपयोग में कूड़ा निस्तारण के लिए 70-80 लोगों की आवश्यकता पड़ेगी। रोजाना कूड़ा निस्तारण में यह मशीन 17-18 घंटे चलेगी। बकाया समय मशीन की साफ समेत अन्य कार्यों में निकल जाएगा। 
                                               
इस तरह किया जाता है कूड़े का निस्तारण 
कंपनी के जीएम शुभम ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़े के अलग-अलग रो बनाकर उसमें बायो कल्चर स्प्रे किया जाता है। जिसके बाद 15-20 दिनों तक कूड़े को छोड़ दिया जाता है। फिर कूड़े को मशीन की सहयता से अलग-अलग कर दिया जाता है। इस दौरान मशीन से प्लास्टिक, पत्थर समेत अन्य महीन कूड़े आदि को अलग कर उसका कई तरह से इस्तेमाल कर लिया जाता है। 

जानिए क्या बोले बाकरगंजवासी 
हमें इन कूड़े के पहाड़ों से बहुत परेशानी हो रही है, जिसे हटाने के लिए कई बार आवाज उठाई है, लेकिन हर बार आवाज दबा दी जाती है। बरसात के दिनों में कूड़ा पानी के साथ नीचे आकर रोड पर इकट्ठा हो जाता है।

जिससे बीमारियों फैलने के साथ वाहनों को निकालने में भी दिक्कतें होने लगती हैं। दस सालों से हमेशा यही कहा जा रहा है कि कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। लेकिन जितने कूड़े का रोजाना निस्तारण किया जाता है। उससे दोगुना रोजाना यहां गाड़ियों से पहुंच जाता है। जिसे देखकर लगता है कि यह कूड़ा कभी नहीं हटाया जा सकेगा। -मोहम्मद आरिफ

इस कूड़े के ढेर से आए दिन यहां के लोग बीमार होते हैं। जिससे कई खतरनाक बीमारियां भी लोगों को हो रही हैं। इसके बावजूद नगर निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा हैं। इस कूड़े के ढेर का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए। -रईशा

ये भी पढ़ें- बरेली: न टूटने वाले कांच तो आग में एक घंटे तक न जलने वाली प्लाई ने खींचा ध्यान

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें