महासागर के सबसे गहरे बिंदु तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति डॉन वॉल्श का 92 वर्ष की उम्र में निधन

महासागर के सबसे गहरे बिंदु तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति डॉन वॉल्श का 92 वर्ष की उम्र में निधन

सालेम (अमेरिका)। महासागर के सबसे गहरे बिंदु तक पहुंचने वाले सबसे पहले समुद्री खोजकर्ता एवं नौसेना के सेवानिवृत्त कैप्टन डॉन वॉल्श का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

उनकी बेटी एलिजाबेथ वॉल्श ने सोमवार को कहा कि वॉल्श का निधन 12 नवंबर को मर्टल पॉइंट, ओरेगॉन स्थित उनके घर पर हुआ। जनवरी 1960 में अमेरिकी नौसेना के तत्कालीन लेफ्टिनेंट वॉल्श और स्विस इंजीनियर जैक्स पिकार्ड को 150 टन वजनी पनडुब्बी बाथिसकैप के जरिये सतह से लगभग 7 मील (11 किलोमीटर) नीचे समुद्र में भेजा गया था।

दोनों प्रशांत महासागर में गुआम से लगभग 200 मील (320 किलोमीटर) दूर 35,800 फुट (11,000 मीटर) तक उतरे जो कि महासागरों का सबसे गहरा बिंदु है। यह बिंदु दुनिया की सबसे गहरी समुद्री खाई ‘मारियाना ट्रेंच’ का हिस्सा है। सतह पर 20 मिनट बिताने के बाद वह वापस आ गये थे।

ये भी पढ़ें- 

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे