आज का इतिहास: आज ही के दिन महात्मा गांधी ने सिलोन की अपनी पहली और आखिरी यात्रा की

आज का इतिहास: आज ही के दिन महात्मा गांधी ने सिलोन की अपनी पहली और आखिरी यात्रा की

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 
1781 - अंग्रेजो ने नागापट्टनम पर कब्जा किया। 
1841 - टेक्सास का शहर जॉन नेली ब्रायन द्वारा स्थापित किया गया। 
1847 - ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने एनेस्थेटिक के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया। 
1908 - बुलग़ारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 
1927 - महात्मा गांधी ने सिलोन की अपनी पहली और आखिरी यात्रा की। 
1930 - लंदन में भारत में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत। 
1936 - केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले। 
1940 - भारतीय फिल्मों के अभिनेता अमज़द ख़ान का जन्म हुआ। 
1946 - बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक एंव भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय का उत्तर प्रदेश में निधन हो गया। 
1969 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निष्कासित किया गया। 
1974 - दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित। 
1984 - एक रूपए के ब्रितानी नोट गायब, सिक्के चालू किए गए। 
1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार राज्याभिषेक। 
2001 - न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए। 
2006 - अंतराष्ट्रीय संधि 'प्रोटोकॉल ऑन एक्सप्लोसिव रेमनेन्ट्स ऑफ वार' लागू हुई। 
2008 - देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ। 
2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को वल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया। 

 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें