रामपुर: भाजपाइयों व हिन्दू संगठनों ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, घेरी कोतवाली

रामपुर: भाजपाइयों व हिन्दू संगठनों ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, घेरी कोतवाली

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। पुलिस के तानाशाही रवैये को लेकर भाजपाई एवं हिंदू संगठनों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कोतवाली परिसर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार व हिन्दू संगठन के लोगों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का मुक्की होते ही भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते हिन्दू संगठनों के लोग व भाजपाई कोतवाली के बाहर एकत्रित हो गए।

 आक्रोशितों ने हाईवे जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी। नगर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभी छात्र छात्राएं भी पीड़ित महिला के साथ कोतवाली पहुंच गए। स्थिति बिगड़ते देख आनन-फानन में आसपास के थानों की पुलिस को बुलवा लिया गया। कुछ ही देर में पूरा कोतवाली परिसर भर गया।

 सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह व एसडीएम मोनिका सिंह ने आक्रोशितों को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित लोग नहीं मानें। दरअसल, मंगलवार को दो युवकों द्वारा एक छात्रा से छेड़छाड़ की गयी थी। जोकि मुस्लिम समुदाय के थे। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले में पुलिस कर्मियों द्वारा पीड़िता की मां को समझौता कराने का दबाव बनाया गया। इसी को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: पुलिस प्रशासन में फेरबदल, नए एसपी बने राजेश द्विवेदी...अशोक कुमार शुक्ला का हुआ तबादला

ताजा समाचार