जसपुर: दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर 

जसपुर: दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर 

जसपुर, अमृत विचार। दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसकी ओर से कोतवाली में तहरीर नहीं दी जा सकी। जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विगत 27 अप्रैल को कोतवाली अंतर्गत गांव बगीची में किसी बात पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिस दौरान मंगल सिंह उर्फ मंगा पुत्र सुरेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए जसपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। जिसका वहां एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके जानने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह और उसका परिवार काफी समय से इंग्लैंड में रहता है।

वह करीब एक माह से इंग्लैंड से अकेला यहां अपने पैतृक घर पर आया हुआ है। 27 अप्रैल को उनका अपने पड़ोसी परिवार से झगड़ा हो गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। उनकी एक आंख पर गंभीर चोट आई है। उनका नौकर उनकी तीमारदारी कर रहा है। अकेला होने के कारण उनकी ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी जा सकी। जबकि दूसरे पक्ष के साहब सिंह पुत्र महल सिंह ने उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मंगल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

ताजा समाचार