मुरादाबाद : निषादराज वंशजों के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी, सपाइयों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्पा अर्पित कर किया याद

मुरादाबाद : निषादराज वंशजों के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी,  सपाइयों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्पा अर्पित कर किया याद

मुरादाबाद, अमृत विचार। महाराजा निषादराज गुह्य और महर्षि कश्यप जयंती पर समाजवादी पार्टी के जिला और महानगर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव व संचालन निवर्तमान महानगर महासचिव कुलदीप तुरैहा एडवोकेट ने किया। सभी ने महाराज निषादराज गुह्य और महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में जलवंशी समाज की पौराणिक तथा वर्तमान आर्थिक, राजनीतिक व शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा की गई।

 निवर्तमान जिलाध्यक्ष  ने कहा कि प्रभु राम के नाम से सत्ता पाने वाले उन निषादों के वंशजों को भूल गए जिन्होंने प्रभु राम का पग पग पर साथ दिया। जबकि समाजवादी पार्टी पुरुषोत्तम राम के पथ पर चलकर समाजवादी व्यवस्था के माध्यम से निषाद वंश के साथ हमेशा खड़ी रही है।इस अवसर पर निवर्तमान प्रवक्ता तुंगीश यादव, प्रेमबाबू बाल्मीकि, वेदप्रकाश सैनी, महेन्द्र सिंह, प्रदीप जाटव, भूरे सिंह, रहीस सैफी, नाजिर यासीन, कमल तुरैहा, राजीव कश्यप, केके कश्यप, मोहर सिंह कश्यप, शिवम कश्यप, बबलू कश्यप, आनंद प्रकाश कश्यप, इंदरपाल तुरैहा, धन्नू कश्यप आदि उपस्थित रहे।

 

महर्षि कश्यप एवं निषाद राज जयंती हर्षोल्लास से मनाई
महर्षि कश्यप एवं निषाद राज जयंती हर्षोल्लास से मनाई
मुरादाबाद । गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज संस्कृत विभाग ने बुधवार को महर्षि कश्यप एवं निषाद राज जयंती हर्षोल्लास से मनाई। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्या प्रो. चारु मेहरोत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद के जीवन परिचय बताया। रोशनी प्रजापति ,सानिया , नीतू प्रजापति , दीपांशी पांडे ,वंशिका, पलक पिंकी स्वाति ने रोचक और मन मोहक श्लोक पाठ की स्तुति की। प्राचार्य ने छात्राओं से उनके जीवन परिचय  से प्रेरणा लेना एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना तथा समाज एवं देश का कल्याण और समस्याओं का समाधान करना  है। बताया कि महर्षि कश्यप एवं राजा निषाद भारतीय संस्कृति के धरोहर हैं। उप प्राचार्य डॉ अंजना दास ने छात्राओं को आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम का संयोजन-संचालन डॉ. सुधा सिंह, इफरा एवं सिद्धिका ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रो. अपर्णा जोशी, प्रो. कविता भटनागर, प्रो. मीनाक्षी शर्मा  प्रो. किरण त्रिपाठी, प्रो. सीमा अग्रवाल, प्रो. वंदना पांडेय, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. प्रेमलता कश्यप और करुणा शर्मा उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : 'हनुमान जैसा बलशाली, बुद्धिमान सेवक कोई नहीं', राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम