हल्द्वानी: जान जोखिम में डाल काम कर रहे निगम कर्मचारी 

वर्ष 2011 में 5 करोड़ रुपये से बनी बहुमंजिला इमारत हुई जर्जर 

हल्द्वानी: जान जोखिम में डाल काम कर रहे निगम कर्मचारी 

नगर निगम के कमरा संख्या 11 की दीवारों में पड़ी दरारें 

हल्द्वानी, अमृत विचार। वर्ष 2011 में पांच करोड़ रुपये की लागत से बनी नगर पालिका (अब नगर निगम ) की बहुमंजिला इमारत मात्र 12 साल में जर्जर हो चुकी है। इमारत की दीवार में दरारें पड़ चुकी हैं और छत का प्लास्टर झड़ रहा है। इसके चलते निगम के कर्मचारी जान जोखिम में डाल कार्य करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद भवन की मरम्मत नहीं की गई है। 

पूर्व नगर पालिका चेयनमैन रेनू अधिकारी के कार्यकाल में निर्मित यह इमारत अनदेखी का शिकार है। वर्तमान समय में नगर निगम के निचली मंज़िल पर स्थित कमरा संख्या 11 की दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं और छत की प्लास्टर भी गिर रहा है।

इससे कर्मचारियों में हादसे का डर है। इस कमरे में करीब पांच कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं। समय रहते भवन का मरम्मतीकरण नहीं कराया गया तो कभी भी हादसा हो सकता है। वहीं नगर आयुक्त पकंज उपाध्याय ने बताया कि दीवारों में पड़ी दरारों का एई से निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

 

 

ताजा समाचार

फैन्स की भारी डिमांड की वजह से सलमान खान का 'जोहरा जबीं' कुर्ता हुआ आउट ऑफ स्टॉक! 
संसद के बार-बार बाधित होने पर शिवराज सिंह ने जताई चिंता, कहा- कृषि और किसान पर चर्चा नहीं चाहता विपक्ष
पीलीभीत में पूर्णागिरि धाम जाने वाली ट्रेनों और बसों में भारी भीड़, श्रद्धालु हो रहे परेशान
Ganga Mela 2025: ऐतिहासिक गंगा मेला में बिखेरी सांस्कृतिक विविधता, सैकड़ों सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने कैंप लगा गुलाल उड़ाया
कासगंज में एंटी करप्शन की टीम की बड़ी कार्रवाई, DDO का लिपिक 25 हजार रिश्वत लेते दबोचा
शाहजहांपुर: जलालाबाद में बाईपास बनाने का आदेश जारी, जाम से मिलेगी राहत