अयोध्या: श्रीराम जन्मोत्सव में शामिल होंगे ओलंपिक के खिलाड़ी

आयोजन में होने वाले खेलों को देखते हुए ट्रस्ट ने अधिकारियों से किया संपर्क

अयोध्या: श्रीराम जन्मोत्सव में शामिल होंगे ओलंपिक के खिलाड़ी

अयोध्या, अमृत विचार। श्रीराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार जन्मोत्सव के मौके पर कई तरह के पारंपरिक खेलों का भी आयोजन होगा। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आयोजन में शामिल होने के लिए ओलंपिक के खिलाड़ी भी पहुंचेंगे। इसके लिए ट्रस्ट ने ओलंपिक के अधिकारियों से संपर्क किया है। 
     
आयोजन को सकुशल निपटाने के लिए ट्रस्ट ने राम जन्मोत्सव समिति का भी गठन किया है, जिसमें रामनगरी के संभ्रांत लोगों को जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत कई पारंपरिक खेल और कथा संगीत का आयोजन होगा। प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों पर एक-एक कथाकार व्याख्यान देंगे। संगीत से भी इस पूरे कार्यक्रम को जोड़ा जाएगा। राम नगरी के विभिन्न सार्वजनिक स्थल जैसे की राम की पैड़ी, राम कथा पार्क और भजन संध्या स्थल पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम 9 दिन तक संचालित होंगे, जो रामलला के अस्थाई मंदिर के आखिरी जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बना देंगे।

अच्छे खिलाड़ी मांगे गए हैं :चंपत राय 
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट इस बार 9 दिन के राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम में कुछ नए प्रयोग करने जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान रामकोट की परिक्रमा के साथ-साथ कुछ ऐसे खेल जो ओलंपिक में खेले जाते हैं और जो नहीं खेले जाते हैं उनका यहां कराने का विचार चल रहा है। ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर आवेदन किया गया है कि वह राम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सहयोग प्रदान करें और अच्छे खिलाड़ी भेजें। अन्य विधाओं में नए ऊजार्वान कवि संगीतज्ञ और नए उभरते संगीतकार प्रतिदिन संगीत की अलग-अलग विधा प्रस्तुत करेंगे।


ये भी पढ़ें -लखनऊ: समेसी में बनेगी इंदौर मॉडल पर गोशाला, चिह्नित की जाएगी बंजर भूमि 

ताजा समाचार

कैमरून में जिहादी आतंकवादियों के हमले में 12 सैनिकों की मौत, 10 अन्य घायल
शाहजहांपुर: पारिवारिक कलह से परेशान पिता ने 4 बच्चों की निर्मम हत्या कर लगाई फांसी, इलाके में सनसनी
समीक्षा अधिकारी प्री परीक्षा-2023 का प्रश्नपत्र लीक कराने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार
Ramadan: अलविदा पर पुराने लखनऊ में सुबह से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, जानिए कहां से आएंगे-जाएंगे वाहन
राणा सांगा विवाद में बैकफुट पर सपा: अखिलेश यादव, कहा- किसी भी समाज का अपमान नहीं कर सकती समाजवादी पार्टी
UP: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की जनसभा में बिजली गुल, उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता निलंबित