बाजपुर: घर के बाहर खेल रहा बच्चा रहस्यमय ढंग से गायब

बाजपुर: घर के बाहर खेल रहा बच्चा रहस्यमय ढंग से गायब

बाजपुर, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रहा 11 वर्षीय एक बच्चा रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। जिसके चलते पीड़ित पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी तहरीर देकर बेटे को तलाशने में मदद की गुहार लगाई है।

ग्राम खमरिया निवासी विक्रम ने बताया कि वर्तमान में उसका परिवार नजदीकी गांव ग्राम नरखेड़ा में रह रहा है और मेहनत-मजदूरी करके वह अपना व अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है।

विक्रम के अनुसार उसका 11 वर्षीय बेटा सोनू 23 फरवरी की सायं घर के नजदीक ही खेल रहा था, जोकि काफी रात होने तक घर नहीं पहुंचा जिसके चलते परिजनों को उसकी चिंता हुई। पूरे गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्र में उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजन सहमे हुए हैं तथा बालक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित ने पुलिस ने बेटे को तलाशने में मदद की गुहार लगाई है।

ताजा समाचार

उन्नाव में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान: कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, शव लटकता देख साथी के उडे़ होश
अजब-गजब: Kanpur में 65 साल के बुजुर्ग को 25 साल का नौजवान बनाने का दिया झांसा, शातिरों ने हड़पे 35 करोड़, जानिए पूरा मामला
नगरपालिका कर्मियों की हड़ताल..बेपटरी हालत..72 घंटे में भी नहीं मना पाए जिम्मेदार 
बाराबंकी : छात्रा से छींटाकशी करने वाले पांच छात्र विद्यालय से निष्कासित
बरेली: तेंदुआ किसी ने नहीं देखा पर वीडियो वायरल, वन विभाग ने तीन गांवों में खूब बहाया पसीना फिर भी हाथ खाली
लखनऊ के होटल में बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी की महिला मित्र ने गला घोंट की हत्या