पार्टी के बूथ और जमीनी कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते है: संतोष गंगवार

पार्टी के बूथ और जमीनी कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते है: संतोष गंगवार

बरेली,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी का मजबूत स्तम्भ मानती है। आज भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने महानगर भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  पार्टी के बूथ कार्यकर्ता एवं जमीनी कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते हैं। हमारी पार्टी सभी कार्यकर्ताओं के साथ है। हमारा पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वह लोगों की समस्या सुनकर उसका नियमानुसार समाधान करवाएं। हम उनके साथ हैं। भाजपा हर आदमी के सुख दुख में साथ खड़ी रहती है। 

यह भी पढ़ें- बरेली: ग्रीन बरेली की शोभा बढ़ाएंगे ईको फ्रेंडली बांस के ट्री-गार्ड

पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ और ताकत है। घर-घर जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से लाई जा रही योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगो तक पहुंचाए ताकि वह इसका लाभ उठा सकें। अगर किसी मामले में कोई समस्या आती है या भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत मिलती है तो उनके संज्ञान में लाएं। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को लोकप्रिय सरकार बताते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से समझाया और कहा कि भाजपा के अलावा दूसरे दलों की सरकारों ने जनता को सिर्फ छला है। 

प्रदेश और देश का सही विकास भाजपा सरकार से ही सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता एक मजबूत कड़ी है। अगर मतदाता की सहानुभूति हमारे साथ है और हम जीत कर आते हैं तो अच्छे काम भी हम अच्छे ढंग से लागू कर सकते हैं और उदाहारण के लिए 370 का मामला आपके सामने है और जब सरकार में हैं तभी हम इन बातों को सही ढंग से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

हम दुनिया की एक मजबूत अर्थव्यवस्था के राष्ट्र बनने जा रहे हैं। लोग हमारे प्रति विश्वास करते हैं उन्हें लगता है कि हिंदुस्तान के लोग जो कह रहे हैं वह अमल भी करने का काम करेंगे और यह कोरोना काल में बीमारी से मुकाबला करने के लिए हमने उसको करके भी दिखाया और लोग समझ नहीं पाए कि कैसे काम कर सकते हैं और हमारे प्रधानमंत्री दुनिया में जहां भी जाते हैं एक पहचान बनाकर हिसाब से काम करते हैं।आप सब इस बात को समझते हो और जानते भी हो।

आगे कहा कि लोकतंत्र व्यवस्था में तभी बात बनती है कि जब हम जीत कर आते हैं और अगर कहीं कोई कमी हो जाए कोई नाराजगी हो जाए किसी को तो नाराजगी होना व्यक्तिगत लगता है कि हमने अपनी नाराजगी दिखा दी, पर देश के हित में नहीं होता है। देश की समस्या हल करने का यह कदम नहीं है।

यह भी पढ़ें- बरेली: एलायंस बिल्डर्स युवराज सिंह और रमनदीप की कोठियों को पुलिस ने किया सील