अयोध्या : 23 से महापौर को नहीं मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

नगर निगम व नगर पंचायत बीकापुर बोर्ड का 23 को खत्म होगा कार्यकाल

 अयोध्या : 23 से महापौर को नहीं मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

अमृत विचार, अयोध्या। नगर निगम अयोध्या और नगर पंचायत बीकापुर बोर्ड का कार्यकाल आगामी 23 जनवरी को खत्म हो जाएगा। इसी के साथ महापौर व चेयरमैन को शासन से प्राप्त अधिकार व उन्हें प्राप्त सुविधाएं भी समाप्त हो जाएंगी। हालांकि निकायों में बोर्ड का कार्यकाल शासन ने निकायों के बोर्ड की कार्यवधि की गणना उनके शपथ ग्रहण की तिथि से माना है। नगर निकायों में नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में 12 दिसम्बर 2017 को एक साथ शपथ ग्रहण हुआ था।  

शासन के दिशा निर्देश के अनुसार नगर निगम अयोध्या के बोर्ड का कार्यकाल 23 जनवरी को खत्म हो जाएगा। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि नगर निगम अयोध्या बोर्ड की प्रथम बैठक 23 जनवरी 2018 को हुई थी। इसलिए बोर्ड कार्यकाल 23 जनवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा।  

इसी के साथ नगर निगम के प्रथम महापौर रहे ऋषिकेश उपाध्याय को मिली सभी सरकारी सुविधाएं भी समाप्त हो जाएंगी। जिले में नगर निगम के अलावा एक नगर पालिका व 3 नगर पंचायतें हैं। 3 नई नगर पंचायतें मां कामाख्या, खिरौनी सुचित्तागंज व कुमारगंज का गठन बीते वर्ष में हुआ है।

नगर पंचायत बीकापुर बोर्ड की प्रथम बैठक 23 जनवरी 2018 को हुई थी। इसलिए बोर्ड का कार्यकाल 23 जनवरी को खत्म हो रहा है। वहीं नगर पालिका परिषद रुदौली बोर्ड का कार्यकाल 6 जनवरी को तो नगर पंचायत भदरसा बोर्ड का कार्यकाल 15 जनवरी 2023 को समाप्त हो चुका है। इसके अलावा नगर पंचायत गोसाईगंज बोर्ड का कार्यकाल 6 जनवरी 2023 को समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें : भारतीय चिंतन परंपरा के प्रतिनिधि युवा हैं विवेकानंद : डॉ. ज्ञानेंद्र

ताजा समाचार

मलिहाबाद महिला हत्याकांड : भाई से फोन पर बात कर चिल्लाती रही महिला, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखायी सक्रियता
लखनऊ: दो दोस्तों की गला रेतकर हत्या, हत्यारों ने सड़क किनारे फेंका शव, डबल मर्डर से गांव में दहशत
मुरादाबाद : 50 बाइक सवारों के लाइसेंस व वाहनों के पंजीकरण हुए निलंबित
मुरादाबाद : 58 लाख के बकाये में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल व निर्यात फर्म के बैंक खाते फ्रीज
कासगंज : पटियाली के हथौड़ा खेड़ा में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
मलिहाबाद महिला हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलिस एनकांउटर में ढ़ेर, एक लाख रुपये का था इनामिया हिस्ट्रीशीटर