अयोध्या : सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की अहम भूमिका : कुलपति  

अयोध्या : सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की अहम भूमिका : कुलपति  

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशुपालन महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में बुधवार को महिला, 21वीं सदी में सामाजिक परिवर्तन में उत्प्रेरक विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने विचार रखे। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि संस्कारयुक्त एवं सकारात्मक शिक्षा से ही सामाजिक परिवेश में परिवर्तन संभव है। सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका अहम होती है।

उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा में भी महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की डॉ. नीलम पाठक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से भी आगे निकल रहीं हैं।  महिलाएं अगर किसी भी काम को लगन व क्षमता के साथ काम करें तो किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकतीं हैं। सेमिनार में अतिथि वक्ता, राज्य कर अधिकारी सोनी मल, अधिवक्ता श्वेता राज सिंह, डा. नाजिया खान ने भी विचार रखे। सेमिनार की आयोजक डॉ. नमिता जोशी व छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी.नियोगी रहे। जबकि संचालन डा. जेबा ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यायल के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी व छात्राएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें : अयोध्या : पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री