उग्र आंदोलन की चेतावनी : लोनिवि के अवर अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार

उग्र आंदोलन की चेतावनी : लोनिवि के अवर अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार

अमृत विचार, चित्रकूट। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोनिवि ने बुधवार को 16 सूत्री मांगों को लेकर कार्यालय परिसर में धरना दिया। सभी ने कार्य बहिष्कार किया। अवर अभियंताओं ने प्रमुख अभियंता लोनिवि उप्र एवं विभागाध्यक्ष लोनिवि को संबोधित ज्ञापन अधिशाषी अभियंता को सौंपा। इनका कहना था कि अगर मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो …

अमृत विचार, चित्रकूट। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोनिवि ने बुधवार को 16 सूत्री मांगों को लेकर कार्यालय परिसर में धरना दिया। सभी ने कार्य बहिष्कार किया। अवर अभियंताओं ने प्रमुख अभियंता लोनिवि उप्र एवं विभागाध्यक्ष लोनिवि को संबोधित ज्ञापन अधिशाषी अभियंता को सौंपा। इनका कहना था कि अगर मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन उग्र आंदोलन का रूप लेगा।

अध्यक्षता करते हुए बसंत सिंह ने बताया कि पिछली बार संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी ने आश्वासन के बाद एक संघर्ष कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। जनपद सचिव रजनीकांत मौर्य ने बताया कि लंबित समस्याओं का निस्तारण 21 अक्टूबर तक किए जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

इससे डिप्लोमा इंजीनियर संवर्ग में आक्रोश है। बताया कि समस्याओं का निस्तारण न होने की स्थिति में आगामी 17 से 19 नवंबर तक कार्य बहिष्कार एवं 19 नवंबर तक समस्याओं का निस्तारण न होने पर सायं से अनवरत कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर रामबली गिरी, निखिल सिंह, अजीत कुमार, मनोज कुमार पाल, अमित कनौजिया, प्रबल प्रताप सिंह, राजधर विश्वकर्मा, ओम प्रकाश पटेल, कन्हैलाल, जितेंद्र सत्यार्थी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- चित्रकूट : जेल में मना विधिक सेवा दिवस, बंदियों को दी कानून की जानकारी