अयोध्या: कुत्सित राजनीति के लिए कुछ लोगों ने अयोध्या को किया था वीरान : योगी

अमृत विचार, अयोध्या। छठवें दीपोत्सव पर रामकथा पार्क में भगवान राम के राज्याभिषेक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों ने अपनी कुत्सित राजनीति के लिए अयोध्या को वीरान बनाया था, जिस अयोध्या के बारे में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने स्वयं कहा हो, जन्मभूमि मम पुरी सुहावनी, उत्तर दिश बह सरजू …
अमृत विचार, अयोध्या। छठवें दीपोत्सव पर रामकथा पार्क में भगवान राम के राज्याभिषेक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों ने अपनी कुत्सित राजनीति के लिए अयोध्या को वीरान बनाया था, जिस अयोध्या के बारे में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने स्वयं कहा हो, जन्मभूमि मम पुरी सुहावनी, उत्तर दिश बह सरजू पावनी.. तो वह अयोध्या कैसे विरान हो सकती है। उन्होंने कहा कि गुलामी के अंश से मुक्ति हो, लेकिन विरासत का सम्मान होना चाहिए। विरासत का ही सम्मान है कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण हो रहा है।
रामकथा पार्क में मंच से संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से 6 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री की प्रेरणा से अयोध्या में दीपोत्सव की शरुआत हुई। दीपोत्सव को संतों का सानिध्य मिला, लोगों की आस्था जुड़ी तो यह दीपोत्सव प्रदेश का ही नहींबल्कि देश का उत्सव बन गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामराज्य को लेकर तुलसीदास जी ने बहुत अच्छी व्याख्या की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भेदभाव के बिना फ्री में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को छत दिलाना, सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन, आयुष्मान के तहत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, मिशन रोजगार के तहत 10 लाख लोगों को रोजगार देने के लिए शुरू की गई योजना रामराज्य की परिकल्पना को साकार करती है।
ये भी पढ़ें-: पीएम मोदी ने अयोध्या को कर्तव्य नगरी के रूप में विकसित करने का दिया संदेश, कही ये अहम बातें
ये भी पढ़ें:- अयोध्या: आकार लेते राम मंदिर को बड़ी बारीकी से निहारते रहे पीएम मोदी
ये भी पढे़:- अयोध्या: सरयू घाट पर प्रधानमंत्री मोदी ने की आरती, अयाेध्यावासियों को किया संबोधित