बाढ़ का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी

अयोध्या। कई जनपदों में बाढ़ क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण को निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पहुंचा अयोध्या राम कथा पार्क। मुख्यमंत्री जिले के आला अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाके के बारे में ले रहे जानकारी और व्यवस्था के भी दे रहे निर्देश।हेलीपैड से ही मुख्यमंत्री अन्य जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वे …
अयोध्या। कई जनपदों में बाढ़ क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण को निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पहुंचा अयोध्या राम कथा पार्क। मुख्यमंत्री जिले के आला अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाके के बारे में ले रहे जानकारी और व्यवस्था के भी दे रहे निर्देश।हेलीपैड से ही मुख्यमंत्री अन्य जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वे के लिए टेक ऑफ कर जाएंगे।
यहां उन्होंने मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी नीतीश कुमार आदि से बाढ़ प्रभावित इलाकों की दुश्वारियां की जानकारी ली और व्यवस्थाओं के बारे में जाना। मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का कर रहे हैं हवाई सर्वेक्षण।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू अतिथि गृह में दीपोत्सव के संबंध में अधिकारियों के साथ कर रहे हैं बैठक। 28 सितंबर को लता मंगेशकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष में लता मंगेशकर चौक का भी होगा उद्घाटन। लता मंगेशकर चौक के निर्माण की प्रगति पर कर रहे हैं मंथन। लता मंगेशकर के जन्मोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री अयोध्या में रहेंगे मौजूद। वर्चुअल तौर पर प्रधानमंत्री भी लता मंगेशकर चौक के उद्घाटन समारोह से जुड़ेंगे।
यह भी पढ़ें:-विचार एवं आचरण में समानता का भाव रखने वाला ही सच्चा धार्मिक: सीएम योगी