अयोध्या: रात में भी चेकिंग अभियान चलाएंगे बिजली कर्मी, ओवरलोड का लगाएंगे पता

अयोध्या, अमृत विचार। पावर कार्पोरेशन ने दिन के साथ-साथ अब रात में भी चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसे विभाग की ओर से नाईट काम्बिंग अभियान नाम दिया गया है। रात आठ से 12 बजे तक चलने वाले इस अभियान में घर – घर चेकिंग की जायेगी। हालांकि पहले से बेतहाशा बिजली कटौती से जूझ …
अयोध्या, अमृत विचार। पावर कार्पोरेशन ने दिन के साथ-साथ अब रात में भी चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसे विभाग की ओर से नाईट काम्बिंग अभियान नाम दिया गया है। रात आठ से 12 बजे तक चलने वाले इस अभियान में घर – घर चेकिंग की जायेगी।
हालांकि पहले से बेतहाशा बिजली कटौती से जूझ रहे लोगों के लिए यह अभियान झुंझला देने वाला साबित होना तय है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अधिशासी अभियन्ता विघुत वितरण खंड प्रथम प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से नाइट कांबिंग अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत रात्रि 8 से 12 बजे तक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिन में सामान्य लोड और रात्रि में ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों को भी चिह्नित किया जाएगा। इन ट्रांसफॉर्मरों के ओवरलोड का कारण पता करने के लिए संबंधित क्षेत्रों में चेकिंग की जायेगी।
उन्होंने बताया कि चेकिंग में देखा जायेगा कि उपभोक्ता निर्धारित लोड के अनुसार बिजली का उपभोग कर रहे हैं या नहीं। यदि उससे अधिक का उपभोग कर रहे हैं तो संबधित को तत्काल लोड बढ़वाने के लिए कहा जायेगा। विघुत उपकरणों के बारे में भी जानकारी हासिल की जायेगी। उन्होंने बताया कि एक भी कटिया चोर को नहीं बख्शा जायेगा। उसके खिलाफ केस दर्ज कराने के साथ साथ वसूली भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी 13 उप केंद्रों के अवर अभियंताओं के अलावा उप केंद्र के लाइन मैन और विभागीय टीम के सदस्य भी अभियान में शामिल रहेगें।
यह भी पढ़ें –हरदोई: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप