बरेली: विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ में बाधा बन रहे पेड़

बरेली, अमृत विचार। बरेली एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में पीलीभीत बाईपास रोड स्थित पेड़ बाधा बन रहे हैं। लिहाजा, इन पेड़ों को हटाने के लिए एयरफोर्स प्रशासन ने वन विभाग से कहा है। ये पेड़ सड़क किनारे काफी दूर तक फैले हैं और इनकी ऊंचाई भी अधिक है। यह सभी पेड़ वन …

बरेली, अमृत विचार। बरेली एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में पीलीभीत बाईपास रोड स्थित पेड़ बाधा बन रहे हैं। लिहाजा, इन पेड़ों को हटाने के लिए एयरफोर्स प्रशासन ने वन विभाग से कहा है। ये पेड़ सड़क किनारे काफी दूर तक फैले हैं और इनकी ऊंचाई भी अधिक है।

यह सभी पेड़ वन विभाग के हैं और एयरफोर्स प्रशासन चाहता है कि इन पेड़ों को काट दिया जाए या फिर इनकी छटनी कराई जाए। चूंकि मामला यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए वन विभाग के अधिकारी भी प्राथमिकता के आधार पर पेड़ों का सर्वे करा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद इन पेड़ों की छटनी कराई जाएगी।

बरेली एयरपोर्ट के पास पीलीभीत बाईपास रोड किनारे सैकड़ों की संख्या में पेड़ लगे हैं। यह सभी पेड़ वन विभाग के हैं। एयरफोर्स प्रशासन ने लिखित रूप से वन विभाग को अवगत कराया है कि ये पेड़ विमानों की लैंडिंग व टेक ऑफ के समय बाधा बन रहे हैं। पेड़ों के कारण लैंडिंग व टेक ऑफ के दौरान विजिबिलिटी की दिक्कत आती है।

वन विभाग ने पेड़ों का सर्वे शुरू कर दिया है। इनमें से अधिकतर पेड़ों की ऊंचाई 40 फीट तक है। वन विभाग करीब 86 पेड़ों को चिन्हित कर चुका है। इनमें से अधिकतर पेड़ अर्जुन व जामुन के हैं। सर्वे पूरा होने व जांच रिपोर्ट आने के बाद इन पेड़ों की छटाई कराई जाएगी।

पेड़ों की छटाई व कटाई को लेकर फंसा पेंच
पेड़ों की छटाई व कटाई को लेकर वन विभाग और एयरफोर्स प्रशासन के बीच पेच फंस गया है। एयरफोर्स प्रशासन मानकों के अनुसार पेड़ों की छटाई चाहता है, लेकिन अगर पेड़ की छटाई के बाद केवल तना बचे तो पेड़ रहने का कोई मतलब नहीं होगा। ऐसे में आशंका है कि कई पेड़ों को इनमें काटा भी जा सकता है। हालांकि, यह सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

एयरफोर्स प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि पेड़ों की वजह से लैंडिंग व टेक ऑफ के दौरान विजिबिलिटी की दिक्कत होती है। वन विभाग द्वारा पेड़ों का सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद छटाई कराई जाएगीसमीर कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी।

ये भी पढ़ें – बरेली: बीजेपी पर बरसे ओमवीर यादव, कहा- सरकार ने युवाओं को ठगा