Covid-19 Updates: आज फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, 15 हजार से अधिक नए केस, 47 की मौत

Covid-19 Updates: आज फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, 15 हजार से अधिक नए केस, 47 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Covid-19 Updates) को लेकर भय अब भी बरकरार है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार 754 नए मामले दर्ज हुए हैं जिसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 3.47 प्रतिशत हो गए हैं। बता दें, कल के मुकाबले मामलों में इजाफा हुआ है। बीते दिन ये आंकड़ा 12 हजार …

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Covid-19 Updates) को लेकर भय अब भी बरकरार है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार 754 नए मामले दर्ज हुए हैं जिसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 3.47 प्रतिशत हो गए हैं। बता दें, कल के मुकाबले मामलों में इजाफा हुआ है। बीते दिन ये आंकड़ा 12 हजार तक पहुंचा था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण (Covid-19 Updates) से 47 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,253 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,01,830 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 647 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.58 प्रतिशत है। कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में बीते 24 घंटे के दौरान 487 की वृद्धि हुई है।

महामारी से ठीक मरीज
देश में 4 करोड़ 43 लाख 14 हजार 618 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 27 हजार 253 लोगों की महामारी के चलते मौत हुई है। अब तक 4 करोड़ 36 लाख 85 हजार 535 मरीज़ इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

वैक्सीनेशन पर जोर
देश में वैक्सीनेशन भी जोरों पर चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 31 लाख 52 हजार 882 लोगों को कोरोना की डोज दी गई है। वहीं, अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20 करोड़ 92 लाख 73 हजार 2 हजार 604 हो गई है

ये भी पढ़ें- डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर CBI Raid, दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 जगहों पर तलाशी