बाराबंकी: भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष की अध्यक्षता में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

बाराबंकी: भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष की अध्यक्षता में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

बाराबंकी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दरियाबाद में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष की अध्यक्षता में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। दरियाबाद कस्बे के दशहरा बाग से मंगलवार की सुबह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभय नाथ शुक्ला व बाबा अनुज उर्फ छोटा योगी की अगुवाई में निकाली गई। यात्रा को दरियाबाद पूर्वी …

बाराबंकी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दरियाबाद में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष की अध्यक्षता में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। दरियाबाद कस्बे के दशहरा बाग से मंगलवार की सुबह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभय नाथ शुक्ला व बाबा अनुज उर्फ छोटा योगी की अगुवाई में निकाली गई।

यात्रा को दरियाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता व उमेश जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा दरियाबाद नगर की विभिन्न गलियों से होकर यात्रा का समापन दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर इस दौरान देश भक्ति गीतों से क्षेत्र गूंज उठा।

हाथ मे तिरंगा लिये सैकड़ो लोग देश भक्ति गीतों पर झूम रहे थे। यात्रा में मुख्य रूप से दीन दयाल गुप्ता शरद शुक्ला विकास सुमित श्रीवास्तव संजय शर्मा अमरेश रावत आकाश आर्या लवलेश देशराज सहित सैकड़ों लोग शामिल हुये।

पढ़ें-उन्नाव: विशाल तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में निराला पार्क के पास सेल्फी पॉइंट का हुआ शुभारंभ