घर घर तिरंगा फहराकर बलिदानियों की वीर गाथाओं को करेंगे याद: युधिष्ठिर सिंह

गोरखपुर। देश आजादी का 75 वाँ वर्ष 15 अगस्त 2022 को पूर्ण कर रहा है,जिसे देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। पूरे देश में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा फहराने की तैयारी पूरे जोरों पर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी तैयारी के …
गोरखपुर। देश आजादी का 75 वाँ वर्ष 15 अगस्त 2022 को पूर्ण कर रहा है,जिसे देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। पूरे देश में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा फहराने की तैयारी पूरे जोरों पर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी तैयारी के साथ इस महोत्सव की तैयारी में जुटा है।इसी क्रम में भाजपा जिला इकाई द्वारा रानीडीहा स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर हर घर तिरंगा झंडा फहराने की तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि देश की गौरवशाली संस्कृति, सभ्यता की अविरल पहचान को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर लाने का कार्य हुआ है। देश विश्व गुरु की भूमिका में अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को भाजपा पूरे उत्साह के साथ मना रही है। 15 अगस्त 2022 को देश आजादी का अपना 75 वाँ वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस अमृत महोत्सव में देश के जन-जन की भागीदारी हो रही है। हर घर तिरंगा फहराकर आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों के वीर गाथाओं को पूरा देश याद करेगा।
जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि आगामी 31 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात अपने-अपने बूथों पर बूथ समितियों के साथ सुनना है,इसके उपरांत बैठक की तैयारी करना है। हर घर तिरंगा झंडा फहराने को लेकर भाजयुमो 9 से 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय धुन के साथ यात्रा के माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगे, साथ ही होर्डिंग्स, बैनर लगाये जायेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार प्रसार होगा। 11अगस्त को महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई की जायेगी तथा उसी दिन सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों के घरों पर झंडा फहराने का कार्य करेंगे।
इस दौरान 11 से 13 अगस्त तक प्रभात फेरी निकाली जायेगी,वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के गानों के साथ प्रभात फेरी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा। 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा परिवार के सबसे छोटे उम्र के बच्चों के हाथों झंडा फहराया जायेगा। उक्त कार्यक्रमों की पूर्ण तैयारी हेतु सभी शक्ति केंद्रों पर 3 से 5 अगस्त के बीच बैठकर पूर्ण तैयारी कर ली जायेगी।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामन्त्री सबल सिंह पालीवाल ने किया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, मनोज कुमार शुक्ला, शेष मणि त्रिपाठी, जगदीश चौरसिया, जिला महामन्त्री डॉ आर डी सिंह, ब्रह्मानंद शुक्ल, मंडल प्रभारी नसीब अहमद, शत्रुघ्न कसौधन, जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार, सोशल मीडिया जिला संयोजक सूरज निगम, राम उजागिर शुक्ल, जिला कार्यालय मन्त्री जनार्दन श्रीवास्तव, स्वतंत्र सिंह, रामानंद यादव, आदि लोग उपस्थित थे।
पढ़ें-लाल किले पर 8वीं बार तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करेंगे मोदी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर