भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर अभी तक तीन लाख से ज्यादा शिकायतें मिलीं : पंजाब सरकार

भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर अभी तक तीन लाख से ज्यादा शिकायतें मिलीं : पंजाब सरकार

चंडीगढ़। पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि राज्य की भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर अभी तक तीन लाख से भी ज्यादा शिकायतें आयी हैं और सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ करेगी। पंजाब सरकार ने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर रोजाना 2,500 से ज्यादा शिकायतें मिल …

चंडीगढ़। पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि राज्य की भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर अभी तक तीन लाख से भी ज्यादा शिकायतें आयी हैं और सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ करेगी। पंजाब सरकार ने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर रोजाना 2,500 से ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की।

उन्होंने बताया, ‘‘हमारा सपना -भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब।’’ भगवंत मान नीत सरकार ने मार्च में भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन लांच कर लोगों को विकल्प दिया कि वे भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी कर्मचारियों/अधिकारियों की ऑडियो और वीडियो साक्ष्य उसपर भेज सकें। पंजाब सतर्कता विभाग द्वारा इन शिकायतों की जांच की जाती है।

यह भी पढ़ें- असम: राज्य परिवहन निगम ने बसों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा की शुरू

ताजा समाचार

होली पर विवाद का सीधा जवाब, सीएम योगी बोले- हिंदुओं से ज्‍यादा रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं मुस्लिम 
कांग्रेस के दो और विधायक सात दिन के लिए निलंबित, ओडिशा विधानसभा में की ‘अनुशासनहीनता’ 
Bahraich News : कृषि मंत्री बोले इतिहास से किया गया छेड़छाड़, पूरे में आक्रांताओं के प्रति है नाराजगी
AFC Asian Cup qualifiers : बांग्लादेश से ड्रॉ के बाद भारतीय मुख्य कोच मनोलो मार्केज निराश, कहा-भारत तीन कदम पीछे चला गया 
Kanpur: गोशालाओं में सीसीटीवी से होगी निगरानी, रिकार्डिंग से पता चलेगी गोवंश को समय से चारा और उपचार मिलने की हकीकत
युवाओं का भविष्य सफल बनाने में विफल रही केंद्र सरकार, स्कूलों में घटी दाखिलों की संख्या, बोले कांग्रेस नेता