बरेली: आस्ट्रेलिया से आ रहा सेब महंगा

बरेली: आस्ट्रेलिया से आ रहा सेब महंगा

अमृत विचार, बरेली। जिले में देश ही नहीं विदेश से भी सेब आ रहा है। आस्ट्रेलिया से आने वाला सेब इन दिनाें 200 रुपये किलो बिक रहा है। देसी सेब 150 से शुरू होकर 160 रुपये किलो तक बिक रहा है। बाजार में इस समय आम की भरमार है। कुछ ही समय में आम का …

अमृत विचार, बरेली। जिले में देश ही नहीं विदेश से भी सेब आ रहा है। आस्ट्रेलिया से आने वाला सेब इन दिनाें 200 रुपये किलो बिक रहा है। देसी सेब 150 से शुरू होकर 160 रुपये किलो तक बिक रहा है। बाजार में इस समय आम की भरमार है। कुछ ही समय में आम का सीजन खत्म हो जाएगा। आम के जाने से पहले सेब का सीजन शुरू हो जाएगा।

अभी सेब बाजार में कम नजर आ रहा है। जिस कारण सेब के दामों में तेजी आई है। थोक में सेब 140 रुपये किलो है। डेलापीर फल मंडी के आरिफ कुरैशी ने बताया अभी सेब कम रहा है। सेब का सीजन शुरू होने वाला है। जिस कारण सेब मंहगा है। सेटेलाइट पर फल बेचने वाले जितेंद्र ने बताया कि आस्ट्रेलिया से आने वाला सेब 200 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बंजारे के गोदाम में मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप