मेरे कार्यकाल में अखिलेश ने 100 में से 70 फीसद ही अंक प्राप्त किये : राम नाईक

मेरे कार्यकाल में अखिलेश ने 100 में से 70 फीसद ही अंक प्राप्त किये : राम नाईक

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व महाराष्ट्र भाजपा के कद्दावर नेता राम नाईक ने महाराष्ट्र की राजनीति पर कहा कि एकनाथ शिंदे को फ्लोर टेस्ट जीतना ही था। शिवसेना से जो टूट कर विधायक आए हैं और भाजपा साथ में है तो उनका बहुमत है। महाराष्ट्र में जो यह परिवर्तन हुआ है महाराष्ट्र की …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व महाराष्ट्र भाजपा के कद्दावर नेता राम नाईक ने महाराष्ट्र की राजनीति पर कहा कि एकनाथ शिंदे को फ्लोर टेस्ट जीतना ही था। शिवसेना से जो टूट कर विधायक आए हैं और भाजपा साथ में है तो उनका बहुमत है। महाराष्ट्र में जो यह परिवर्तन हुआ है महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा कभी नहीं हुआ।

शिवसेना भाजपा से मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के फेर में उद्धव ठाकरे ने एनसीपी व कांग्रेस से गठबंधन किया। अयोध्या में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने राम नाईक ने कहा कि कार्यकाल बीतने के पहले ही शिवसेना के लोग अलग हो गए। राम नाईक ने योगी सरकार के कामकाज की तारीफ़ की।

कहा, मेरे कार्यकाल में अखिलेश यादव ने 100 में 70% अंक प्राप्त किए तो योगी आदित्यनाथ ने 90 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर के विकास में अहम भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश भारत का ऐसा राज्य है जो पूरी दुनिया में सिर्फ चीन अमेरिका और इंडोनेशिया से छोटा है बाकी दुनिया के सभी देश से उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है।

यह भी पढ़ें:-नूपुर शर्मा के खिलाफ अखिलेश की टिप्पणी पर सख्त हुआ महिला आयोग, यूपी पुलिस से की तीन दिन में कार्रवाई करने की मांग