निरहुआ के भाई का हुआ एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

निरहुआ के भाई का हुआ एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने अपने सोशल मीडिया पर एक दुखद जानकारी शेयर की है। बतादें कि निरहुआ सोशल मीडिया पर बताया है कि उनके बड़े भाई और बिरहा सम्राट विजय लाल यादव लखनऊ जाते समय दुर्घटना से ग्रस्त हो गए हैं। जिसकी जानकारी खुद निरहुआ ने फेसबुक पर शेयर …

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने अपने सोशल मीडिया पर एक दुखद जानकारी शेयर की है। बतादें कि निरहुआ सोशल मीडिया पर बताया है कि उनके बड़े भाई और बिरहा सम्राट विजय लाल यादव लखनऊ जाते समय दुर्घटना से ग्रस्त हो गए हैं। जिसकी जानकारी खुद निरहुआ ने फेसबुक पर शेयर करके दी है। सुचना पा कर उनके फैंस इस पर दुख जता रहे हैं साथ ही उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सड़क दुर्घटना के बाद विजय को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

बतादें कि निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया पर बड़े भाई विजय लाल यादव के बारे में जानकारी देते हुए कहा- ‘दुःखद घटना, बिरहा सम्राट बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें इलाज के लिए वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी भी लखनऊ पहुंच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुंच जाएंगे. बाबा विश्वनाथ भैया को जल्द स्वास्थ्य लाभ दें’। फैंस भी एक्टर की पोस्ट पर जल्द ही उनके बड़े भाई के ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Nirahua Dinesh lal yadav Brother Vijay lal yadav 2

20 मीटर तक हवा में उछली कार

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि निरहुआ के भाई विजय लाल यादव की गाड़ी की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते वो कार बेकाबु में आकर डिवाइडर से जा टकराई और दुर्घटना से ग्रस्त हो गई थी। घटना इतनी बड़ी थी की कार के परखच्चे उड़ गए हैं। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि कार करीब 20 मीटर तक ऊपर उछल गई थी। दुर्घटना के बाद गाड़ी के चारों चक्के ऊपर की तरफ हो गए थे। घटना को लेकर कहा जा रहा है कि बिरहा सम्राट उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए जब वो लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे।

पढ़ें-लखनऊ : सीएम योगी से मिले सांसद निरहुआ, जीत के लिए जताया आभार