मुरादाबाद: फर्म कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फर्म कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवीन नगर का है। यहां …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फर्म कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवीन नगर का है। यहां रहने वाला 39 वर्षीय रोहित निजी फर्म में काम करता था। उसके परिवार में पत्नी शुभि और दो बच्चे आठ वर्षीय देव तथा डेढ़ साल की दिशा है। वह रात को काम से लौटा था। इसके बाद वह पहली मंजिल पर बने कमरे के बरामदे में सो गया। पास में ही दूसरी चारपाई पर सो रही पत्नी की दो बजे आंख खुली तो पति चारपाई नहीं था।
उसने कमरे में देखा तो चीख निकल गई। रोहित का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया।
ये भी पढ़ें:- बरेली: सीबीगंज के सनईया रानी मेवा कुंवर गांव में मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस