गोंडा: विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष बने विजय मिश्रा

गोंडा। समाजसेवी वा मुजहा बाबा आश्रम ट्रस्ट के सचिव बभनी कानूनगो के पूर्व प्रधान विजय मिश्र को विश्व हिंदू महासंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रविवार को उतरौला रोड स्थित मुजहा बाबा आश्रम में आयोजित मण्डल स्तरीय बैठक में शामिल देवीपाटन मंडल के प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने श्री मिश्र जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। शुक्ल …
गोंडा। समाजसेवी वा मुजहा बाबा आश्रम ट्रस्ट के सचिव बभनी कानूनगो के पूर्व प्रधान विजय मिश्र को विश्व हिंदू महासंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रविवार को उतरौला रोड स्थित मुजहा बाबा आश्रम में आयोजित मण्डल स्तरीय बैठक में शामिल देवीपाटन मंडल के प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने श्री मिश्र जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
शुक्ल ने जारी मनोनयन पत्र में कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा प्रगति व सामाजिक सौहार्द के लिए हिंदू समाज की एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने संगठन के आदर्श व सिद्धांतों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की नीतियों को जन-जन में लोकप्रिय बनाने के लिए नगर से लेकर ग्रामीण स्तर तक संगठन के विस्तार का आह्वान किया।
पूर्व में प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष रहे विजय मिश्र को विश्व हिंदू महासंघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिला प्रभारी अनुपम शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोलानाथ सोनी, मातृशक्ति प्रकोष्ठ के निवर्तमान मंडल प्रभारी रेखा श्रीवास्तव, झंझरी ब्लॉक अध्यक्ष राहुल यादव, वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष भीम मिश्रा, प्रदीप यादव, संजय, अमित, सुरेंद्र गोपाल एवं अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
पढ़ें-असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 25 लाख से अधिक लोग प्रभावित