रामपुर : हरीश गंगवार के सिर सजा भाजपा के जिला अध्यक्ष का ताज, पदाधिकारियों ने किया स्वागत

रामपुर : हरीश गंगवार के सिर सजा भाजपा के जिला अध्यक्ष का ताज, पदाधिकारियों ने किया स्वागत

रामपुर, अमृत विचार। लंबे इंतजार के बाद पूर्व विधायक पुत्र हरीश गंगवार के सिर भाजपा के जिला अध्यक्ष का ताज सज गया। भारतीय जनता पार्टी की जिला चुनाव अधिकारी अंजुला माहौर ने रविवार को नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। जिसके बाद उनका भाजपाइयों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और उनको कंधों पर उठा लिया।  

भारतीय जनता पार्टी की बैठक बजरंग विहार स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें  जिला चुनाव अधिकारी अंजुला माहौर, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, नगर विधायक आकाश सक्सेना, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, जिले के संगठन प्रभारी राजा वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने के बाद उन्हें बधाई दी। इस मौके पर  पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के दायित्व के लिए ऐसा व्यक्ति का चुनाव किया गया है जोकि शिक्षा, राजनीति में भी निपुण है,जो कि संगठन को चला सकता है। आने वाले विभिन्न चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का दमखम रखता है। 

हरीश गंगवार

जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से भाजपा कार्यालय गूंज उठा। फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, अभय गुप्ता, सुभाष भटनागर, सुरेश गंगवार, अशोक विश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, अर्जुन रस्तोगी, प्रेम शंकर पांडे, संजय चौधरी, चित्रक मित्तल, मोहन कुमार लोधी, पंकज लोधी, सौरभ पाल लोधी, शकुंतला लोधी, पारुल अग्रवाल, हेमा रानी, दुग्रेश गंगवार आदि मौजूद रहे। 

भाजपा को ऊंचाइयों तक ले जाने का करुंगा प्रयास : हरीश
हरीश गंगवार पूर्व में भाजपा के जिले के महामंत्री थे। उससे पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिले के महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष विभिन्न दायित्व पर काम कर चुके हैं। 40 वर्ष की आयु में उन्होंने विभिन्न दायित्वों पर काम करके संगठन का अनुभव लिया है। हरीश गंगवार के पिता ज्वाला प्रसाद गंगवार मिलक-बिलासपुर विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। ज्वाला प्रसाद गंगवार  राजनीतिक अनुभव के साथ-साथ राजनीति में खास चेहरा हैं। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष  हरीश गंगवार ने कहा कि वह अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं  जोकि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा  जताया है और यह प्रण करता हैं कि हर हाल में संगठन का सम्मान बढ़ाएंगे। भारतीय जनता पार्टी को एक और ऊंचाई तक ले जाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता से एक ही बात कहनी है कि मैं अपने कार्यकर्ता का सम्मान सर्वप्रथम रखूंगा। जिला पंचायत के चुनाव और 2027 के विधान सभा चुनाव में हम परचम लहराएंगे।

पुराने चेहरे भाजपा को नहीं आए पसंद
जो लोग बुरे वक्त में भाजपा का परचम लेकर चलते थे। जिन्होंने सड़क पर रहकर संघर्ष किया लेकिन, अब भाजपा हाईकमान को इनके चेहरे पंसद नहीं आ रहे हैं। भाजपा का यह रुख चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ में निर्वतमान जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, सुभाष भटनागर, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, जुगेश अरोरा कुक्कू, अभय गुप्ता, अशोक विश्नोई, महेश मौर्य, राजीव मांगालिक, सुरेश गंगवार, रविंद्र सिंह रवि, पारूल अग्रवाल, मोहन लोधी, सौरभ पाल लोधी, पंकज लोधी, महा सिंह राजपूत, प्रेमशंकर पांडे, संजय पाठक, राजकुमार चौहान, शकुंतला लोधी, प्रताप सिंह चौहान, अनुज सक्सेना, जूही सिंह, गंगाराज प्रजापति, लक्ष्मी सैनी, ऋषि पांडे, सुरेश बाबू गुप्ता दावेदार थे। लेकिन, भाजपा हाईकमान ने सबको दरकिनार करते हुए हरीश गंगवार के नाम पर मुहर लगा दी। हालांकि, भाजपा के कुछ बड़े नेताओं को यह नागवार गुजरा है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : प्रदेश नेतृत्व के भरोसे पर खरे उतरे आकाश पाल, फिर बने जिलाध्यक्ष...समर्थकों में खुशी की लहर