मुरादाबाद : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हवाई अड्डे का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का दिया आदेश

मुरादाबाद। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मूंढापांडे हवाई पट्टी पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों को उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया। जनपद मुरादाबाद के एयरपोर्ट पर स्थानीय मा. जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करता हूं …
मुरादाबाद। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मूंढापांडे हवाई पट्टी पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों को उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया।
जनपद मुरादाबाद के एयरपोर्ट पर स्थानीय मा. जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करता हूं ii pic.twitter.com/UT8NAtJSrf
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 19, 2022
रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने रविवार को उपमुख्यमंत्री मुरादाबाद पहुंचे थे। मूंढापांडे हवाई पट्टी पर नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बुके देकर केशव मौर्य का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के कई अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
जनपद मुरादाबाद में मनरेगा के अंतर्गत निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों को सरोवर के निर्माण में और तेजी लाने के निर्देश दिए। pic.twitter.com/sLp1CgNFIQ
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 19, 2022
साथ ही उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अमृत सरोवर की योजनाओं में और तेजी लाने तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें : केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को बताया समाप्तवादी पार्टी, रामपुर की जनता से की ये अपील