कील-मुंहासों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं यह घरेलू उपाय, चेहरे में आएगा निखार
By Amrit Vichar
On

कई लोग चेहरे पर हो रहे कील-मुंहासों से बेहद परेशान रहते हैं। आजकल का चेहरे पर दाना होना एक सामान्य सी बात हो गई हैं। लेकिन इनकी वजह से चेहरे पर काले निशान पड़ जाते हैं जिससे चेहरे की सुंदरता छिन जाती है। जो लोग गर्मी में बाहर निकलते हैं उनको पसीने के कारण ज्यादा …
कई लोग चेहरे पर हो रहे कील-मुंहासों से बेहद परेशान रहते हैं। आजकल का चेहरे पर दाना होना एक सामान्य सी बात हो गई हैं। लेकिन इनकी वजह से चेहरे पर काले निशान पड़ जाते हैं जिससे चेहरे की सुंदरता छिन जाती है। जो लोग गर्मी में बाहर निकलते हैं उनको पसीने के कारण ज्यादा कील-मुंहासों की समस्या का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानें कैसे पाएं गर्मी में कील-मुहासों से छुटकारा,
कुछ घरेलू उपायों का करें प्रयोग
- चेहरे में हो रहे मुंहासों को कम करने के लिए सबसे पहले आपको कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखना होगा। मसलन आपको तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए इसके अलावा रात में ज्यादा देर तक ना जागें। क्योंकि नींद पूरा होने से शरीर की खूबसूरती बढ़ती हैं।
- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी खूब पिएं इससे आपके शरीर से सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएंगे।
- नींबू को दो टुकड़ों में काटकर चेहरे पर रगड़ने से चेहरे की गंदगी दूर हो जाती है। इससे आपको चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते हैं। नींबू में एसिडिक गुण होते हैं जो मुंहासों को सुखा देते हैं और घाव भरने में मदद करते हैं।
- मुंहासों को भगाने के सबसे कारगर घरेलू औषधियों में शहद का नाम भी आता है। मुहांसों पर शहद 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें फिर सामान्य पानी से धो लें। मुंहासों से आराम मिलेगा।
- चेहरे के जिस भाग पर मुंहासे हुए हैं उन पर अगर आप धीरे-धीरे बर्फ के टुकड़े रगड़ें तो मुंहासे जल्दी ठीक हो जाते हैं।
- सेब सेहत के लिए बहुत लाभप्रद होता है। अगर सेब का सिरका मिल जाए तो उससे बेहतर कुछ नहीं। सेब के सिरके को मुंहासों पर लगाने से मुंहासे के कीटाणु मर जाते हैं और मुंहासे बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं।
- मुंहासों को दूर करने में अंडा भी बहुत काम करता है। अंडे के सफेद भाग को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं 15 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से मुंहासों से बहुत आराम मिलेगा।