सीएम शिवराज ने विदिशा में नदी में डूबने से तीन लोगों की मृत्यु पर सहायता राशि देने के निर्देश दिए

सीएम शिवराज ने विदिशा में नदी में डूबने से तीन लोगों की मृत्यु पर सहायता राशि देने के निर्देश दिए

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले के कुरवाई के बेतवा नदी में डूबने से तीन लोगों के असमय निधन पर शोक व्यक्त करते हुए विदिशा जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने कहा …

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले के कुरवाई के बेतवा नदी में डूबने से तीन लोगों के असमय निधन पर शोक व्यक्त करते हुए विदिशा जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने कहा कि विदिशा जिले के कुरवाई में बेतवा नदी में डूबने से 3 अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने  चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। आपको बतादें कि रविवार की शाम को वार्ड नम्बर पांच के रहवासी कादिर खान की पुत्रवधू 25 वर्षीय फिजा , बेटी 27 वर्षीय अल्फिया और साले का पुत्र 16 वर्षीय अल्ताफ घूमने के लिए शहर से चार किमी दूर बरेठी डैम गए थे। नदी में नहाते समय तीनों डूबने लगे। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने तीनों को बाहर निकाला। तीनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-हर नेता अपनी पार्टी से मुख्यमंत्री चाहता है: सुप्रिया सुले