मोदी के राज में भारत की विश्व में नई पहचान बनी : राजनाथ सिंह

मोदी के राज में भारत की विश्व में नई पहचान बनी : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार के आठ वर्षों के सफल कार्यकाल में भारत की दुनिया में नयी पहचान बनी है और देश स्वाभिमानी तथा मजबूत नेतृत्व वाले देश के रूप में उभर कर सामने आया है। केन्द्र में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के आठ …

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार के आठ वर्षों के सफल कार्यकाल में भारत की दुनिया में नयी पहचान बनी है और देश स्वाभिमानी तथा मजबूत नेतृत्व वाले देश के रूप में उभर कर सामने आया है। केन्द्र में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के मौके पर सिंह ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा ,“ इन आठ सफल वर्षों में भारत की विश्व में एक नई पहचान बनी है। आज भारत पूरे विश्व में एक स्वाभिमानी और मज़बूत नेतृत्व वाले देश के रूप में पहचाना जा रहा है।

इस बड़े बदलाव का श्रेय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी संकल्प शक्ति को जाता है। ” उन्होंने कहा , “  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे हुए हैं जो उपलब्धियों और सफलताओं से परिपूर्ण रहे हैं। जन-विश्वास को आधार बना कर, इन आठ वर्षों में विकास, सुशासन और जन कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं। जीवन के हर क्षेत्र में बदलाव लाने का जो प्रयास पिछले आठ वर्षों में हुआ है वह आज फलीभूत हो रहा है।

आज भारत में व्यवस्थाएँ बदली हैं, सुशासन स्थापित हुआ है। गरीब कल्याण के लिए ईमानदारी और प्रामाणिकता से काम हुआ है, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। ”  सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के शासन में रक्षा क्षेत्र में बहुत अधिक काम हुआ है और भारत को अब रक्षा उत्पादों के निर्यातक देशों में गिना जाता है। उन्होंने कहा, “ चाहे देश की रक्षा का मामला हो या अर्थवस्था का, हर मोर्चे पर भारत की स्थिति पहले से काफ़ी मज़बूत हुई है।

आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर हम तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं और इसका सबसे अधिक असर रक्षा क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।आज भारत प्रमुख रक्षा सामग्री निर्यातक देशों में गिना जाता है। ” उन्होंने कहा , “ केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर मैं समस्त देशवासियों को बधाई और धन्यवाद देता हूँ क्योंकि उन्होंने लगातार प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व, उनकी विकास और सुशासन की नीतियों के प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- गरीबों वंचितों को हक दिला कर लोकतंत्र में विश्वास जगा पाये हम: अमित शाह

 

 

ताजा समाचार

Chitrakoot में थ्रेसर से दबकर किशोरी की मौत का मामला: परिजन बोले- बेटी का शव निकालकर कराया जाए पोस्टमार्टम, दिया धरना
दुस्साहस : मां को बेहोश कर मासूम का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस की नजर में घटना संदिग्ध, जांच जारी
लखीमपुर खीरी: गन्ने के खेत में दिखे तेंदुए के तीन शावक, अगले दिन मादा ले गई जंगल
लखीमपुर खीरी : जिला सहकारी बैंक का लाभ 1.20 करोड़ से बढ़कर हुआ 14.11 करोड़
Kanpur में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने गए छात्रों के मोबाइल चोरी: चोरों ने परीक्षा केंद्र के पास खड़ी गाड़ियों के ताले तोड़े, FIR दर्ज
लखीमपुर खीरी: बाइक सवारों ने युवक का किया अपहरण, हरियाणा से लौट रहा था घर