लखनऊ: मां के शव के साथ आठ दिन तक बंद रही बेटी, पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, दिखा चौंकाने वाला नजारा

लखनऊ। राजधानी के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के मयूर रेजीडेंसी से बड़ी घटना सामने आई है। बता दें, मयूर रेजीडेंसी में 8 दिन तक एक बेटी अपनी मां के शव के साथ घर में बंद रही। जब पड़ोसियों को दुर्गंध आने लगी तब पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। …
लखनऊ। राजधानी के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के मयूर रेजीडेंसी से बड़ी घटना सामने आई है। बता दें, मयूर रेजीडेंसी में 8 दिन तक एक बेटी अपनी मां के शव के साथ घर में बंद रही। जब पड़ोसियों को दुर्गंध आने लगी तब पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो खौफनाक मंजर देख लोग हैरान रह गये।
दरवाजा तोड़ पुलिस जब अंदर पहुंची तो कमरे में बिस्तर पर मां का शव पड़ा था जबकि बेटी दूसरे कमरे में थी। वहीं मृतक महिला की शिनाख्त सुनीता दीक्षित के रूप में हुई है।
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची से पुलिस पुछताछ कर रही है और बताया जा है कि मृतक महिला की बेटी मानसिक रूप से बिमार है।
पढ़ें- बस्ती : बीयर सेल्समैन हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार