रामपुर : स्वार में खूंखार कुत्तों के हमले में ग्यारह लोग घायल

रामपुर : स्वार में खूंखार कुत्तों के हमले में ग्यारह लोग घायल

रामपुर, अमृत विचार। आवारा खूंखार कुत्तों ने अलग अलग जगहों पर ग्यारह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। सभी घायल सीएचसी पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगा घर भेज दिया। खूंखार आवारा कुत्तों का आंतक नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते सीएचसी में …

रामपुर, अमृत विचार। आवारा खूंखार कुत्तों ने अलग अलग जगहों पर ग्यारह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। सभी घायल सीएचसी पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगा घर भेज दिया। खूंखार आवारा कुत्तों का आंतक नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

जिसके चलते सीएचसी में लगातार भीड़ बढती जा रही है। कुछ वर्ष पूर्व आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। कुत्तों को पकड़ कर सुनसान स्थान पर छोड़ा गया था। खूंखार आवारा कुत्तो को गली मोहल्लों में खुलेआम घूमते देखे जा सकते हैं। लोगों द्वारा लगातार प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़े जाने की मांग की जा रही है। लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नही दे रहा है।

कुत्तों के हमले में हुई बालक की मौत के बाद वकीलों व अन्य लोगों ने प्रदर्शन कर आवारा कुत्तों को शीघ्र पकड़े जाने की मांग की थी। इसके बावजूद प्रशासन चुप्पी साधे हैं। जिसके चलते दिन व दिन कुत्तों के हमलो में हो रहे घायलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

बुधवार को माठखेड़ा निवासी सुजात अली, मुसतफाबाद निवासी हरमनप्रीत सिंह, करनपुर निवासी महेश व गोलू, अहमदनगर निवासी मलकीत, मुकरमपु निवासी अनवरी, मंझरा निवासी फैज खां, रतनपुरा निवासी फय्याज हुसैन, टांडा निवासी अदनान, भूवरा मसवासी निवासी सबरीन को आवार कुत्तों ने हमलाकर घायल कर दिया। सभी जख्मी सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सक ने सभी लोगों के एंटीरैबीज के इंजेक्शन लगा घर भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- संभल : ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा बालक, पहिए से कुचलकर मौत