अयोध्या: शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने किया मूल्यांकन केंद्रों का दौरा, समस्याओं पर जताई चिंता

अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार से शुरू हुए मूल्यांकन को लेकर मूल्यांकन केन्द्रों का दौरा किया। केन्द्रों में मिली समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। संघ ने कहा कि मूल्यांकन केन्द्रों में समस्या दूर की जाए। जिला अध्यक्ष राकेश पांडे, जिला मंत्री आलोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष राम अनुज तिवारी, जिला …
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार से शुरू हुए मूल्यांकन को लेकर मूल्यांकन केन्द्रों का दौरा किया। केन्द्रों में मिली समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। संघ ने कहा कि मूल्यांकन केन्द्रों में समस्या दूर की जाए। जिला अध्यक्ष राकेश पांडे, जिला मंत्री आलोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष राम अनुज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजीव चतुवेर्दी और कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने पांचों मूल्यांकन केंद्र जीआईसी, जीजीआईसी, मनोहर लाल इंटर कॉलेज, फोर्ब्स इंटर कॉलेज व राजकरण इंटर कॉलेज का दौरा किया।
मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों ने संघ पदाधिकारियों को बताया शिक्षकों के बैठने और पेयजल व्यवस्था व कमरों में प्रकाश उचित प्रकाश नहीं है। राजकरण इंटर कॉलेज में शिक्षकों के वाहनों को खड़ा करने के लिए उचित प्रबंध नहीं मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उप केंद्राध्यक्ष से वार्ता की, जिसके बाद परिसर में वाहनों को खड़ा करने का आदेश निर्गत किया गया। मंडल अध्यक्ष राम अनुज तिवारी ने कहा कुछ शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन केंद्रों पर लगी है जबकि उनके विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा भी हो रही है।
विषय अध्यापक होने के कारण वहां भी परीक्षा कराया जाना है। ऐसी स्थिति में एक व्यक्ति दो जगह पर कैसे रह सकता है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से स्पष्ट आदेश की मांग की। बैठक में शिक्षक नेता सत्य प्रकाश तिवारी डब्बू, सुजीत त्रिपाठी, विनोद मिश्रा , राकेश तिवारी, विनीत मिश्रा, संदीप ओझा, महानगर अध्यक्ष अनूप पांडे, पंकज शुक्ला रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: कल से होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन, सीसीटीवी की निगरानी में जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं