उत्तराखंड: 20 अप्रैल को पहाड़ों में बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में गर्मी रहेगी बरकरार

उत्तराखंड: 20 अप्रैल को पहाड़ों में बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में गर्मी रहेगी बरकरार

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में बढ़ रहे तापमान के बीच बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पर्वतीय इलाकों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही मैदानी इलाकों में भी नमी वाली हवाएं चल सकतीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य में अगले तीन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में बढ़ रहे तापमान के बीच बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पर्वतीय इलाकों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही मैदानी इलाकों में भी नमी वाली हवाएं चल सकतीं हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। हालांकि 20 अप्रैल को मौसम में परिवर्तन हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बाकी पर्वतीय जिलों में भी गर्जन के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं रहेगी।

हालांकि मैदानी इलाकों में नमी वाली हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इधर, हल्द्वानी में रविवार को भी तेज गर्मी भरा दिन रहा। दिन के समय गर्मी और भी ज्यादा बढ़ गई। यहां दिन के समय अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री दर्ज किया गया। रात को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा।