मुरादाबाद : चिलचिलाती धूप व लू के कारण घर से निकलना हुआ मुश्किल, 41 डिग्री पहुंचा तापमान

मुरादाबाद : चिलचिलाती धूप व लू के कारण घर से निकलना हुआ मुश्किल, 41 डिग्री पहुंचा तापमान

मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर में मौसम की बेरूखी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर में घर से निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। तपिश और गर्म हवाओं के कारण इन दिनों एक किलो मीटर दूर तय करना भी लोगों के लिए दुश्वार हो रहा है। ऐसे में जरुरी काम होने …

मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर में मौसम की बेरूखी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर में घर से निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। तपिश और गर्म हवाओं के कारण इन दिनों एक किलो मीटर दूर तय करना भी लोगों के लिए दुश्वार हो रहा है। ऐसे में जरुरी काम होने पर लोगों खुद को पूरा कवर करके निकलते नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को सुबह से ही सूरज के तेवर चढ़े रहे। 12 बजते ही धूप कि किरणें आग बरसाना शुरू कर दी। गर्म पछुआ हवाओं के कारण लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी दिन भर लोगों का पसीना निकालते रही। वहीं बिना पंखें और एसी के घरों में बैठना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलते वक्त सिर को गमझा या टोपी से ढककर निकल रहे है। वहीं महिलाएं भी दुपट्टा और दस्ताने पहले निकल रही है। गर्मी से परेशान लोग गला तर करने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। वहीं रात में अब गर्मी सताने लगी है।

अभी नहीं मिलेगी राहत
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक आर के सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने और राजस्थान के रास्ते यूपी में गर्म हवाएं आने के कारण इस बार गर्मी बढ़ी है। अभी एक हफ्ते राहत के आसार नहीं है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दुर्गा अष्टमी पर लोगों ने घरों और मंदिरों में किया कन्या पूजन, मांगी सुख-समृद्धि