बांदा: विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों से भरी ऑटो और बोलेरो की हुई टक्कर, छह घायल

बांदा: विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों से भरी ऑटो और बोलेरो की हुई टक्कर, छह घायल

बांदा। गिरवा क्षेत्र के खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने भक्तों से भरी ऑटो और बोलेरो की टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल आशा ने बताया कि हम लोग खत्री पहाड़ देवी दर्शन को जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार …

बांदा। गिरवा क्षेत्र के खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने भक्तों से भरी ऑटो और बोलेरो की टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल आशा ने बताया कि हम लोग खत्री पहाड़ देवी दर्शन को जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मंटू,उम्र 35 साल,उषा,उम्र 40 साल आशा, उम्र 25 साल पूनम,उम्र 18 साल पंकज,उम्र 28 साल चालक गोविंदा यादव उम्र 32 साल घायल हो गए।

सभी का इलाज चल रहा है। ऑटो मालिक दीपू ने बताया कि यह लोग सभी खत्री पहाड़ देवी दर्शन को जा रहे थे। तभी अतर्रा चुकी चौराहे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने ओवर टेक कर टक्कर मार दी।

पढ़ें- बहराइच: बाल-बाल बचे विधायक पुत्र और अन्य, अनियंत्रित होकर तटबंध के नीचे उतरा वाहन