पीलीभीत: चावल गबन का मुख्य आरोपी 6 माह से फरार

 पूरनपुर, अमृत विचार। नगर के जसवंती राइस मिल ने लगभग सवा पांच करोड़ का सीएमआर का गबन किया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचना के दौरान प्रकाश में आए मुख्य आरोपी छह महीने के बाद भी पुलिस पकड़ से दूर है। जबकि पुलिस की साठगांठ के चलते नामजद दो आरोपी हाईकोर्ट से …

 पूरनपुर, अमृत विचार। नगर के जसवंती राइस मिल ने लगभग सवा पांच करोड़ का सीएमआर का गबन किया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचना के दौरान प्रकाश में आए मुख्य आरोपी छह महीने के बाद भी पुलिस पकड़ से दूर है। जबकि पुलिस की साठगांठ के चलते नामजद दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत करा चुके हैं।

इस मामले में शुरू से ही पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। ज्ञात रहे गत वर्ष धान खरीद में क्रय केंद्रों पर खरीदे गया धान कूटने के लिए राइस मिलों को दिया गया था। राइस मिलर्स को 67 प्रतिशत के हिसाब से कस्टम मिल्ड राइस का उतार भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में करना पड़ता है।

इसके तहत खाद्य विभाग के तत्कालीन विपणन निरीक्षक रवि प्रताप सिंह ने धान क्रय केंद्र डगा कल्लिया कुरैया पूरनपुर मंडी प्रथम से 44328.40 क्विंटल धान नगर के जसवंती राइस मिल को दिया था। इसमें से मिलर ने 12747.41 क्विंटल सीएमआर का भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में उतार कर दिया और शेष 16952.62 क्विंटल सीएमआर जसवंती राइस मिल ने गबन कर लिया।

इसकी शासकीय दर 3092 रू. क्विंटल के हिसाब से 5,24,17,501.04 रुपये बनती है। मामले में पुलिस ने तत्कालीन विपणन निरीक्षक रवि प्रताप की तहरीर पर जसवंती राइस मिल के पार्टनर जगमोहन राय की पत्नी रजनी अग्रवाल और विजय अग्रवाल की पत्नी चमन अग्रवाल के खिलाफ नौ सितंबर 2021 को सरकारी चावल धोखाधड़ी कर गबन करने का नामजद अभियोग पंजीकृत किया था।

इसमें तीसरा नाम मिल के पार्टनर तनुज अग्रवाल का भी विवेचना में प्रकाश में आया था। पुलिस ने पंजीकृत अभियोग में नाम भले ही बढ़ा दिया लेकिन पुलिस की नाटकीय दबिश के चलते दोनो आरोपियों ने हाईकोर्ट से जमानत करवा ली और पुलिस ये समझती रही की प्रकाश में आये आरोपी तनुज अग्रवाल ने भी जमानत करा ली है।

जब डीएम ने संज्ञान लिया तो पुलिस को पता चला की तनुज ने तो जमानत ही नहीं कराई। पुलिस ने फिर साठ-गांठ कर ली और प्रकाश में आया आरोपी फरार हो गया। फरार आरोपी भी हाईकोर्ट की शरण लेने में लगा हुआ है। इधर, कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। बीती रात आरोपी के घर दबिश दी गई। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया0 जाएगा।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: आरा मशीन में लगी भीषण आग, 30 लाख का नुकसान