नागरिकों के साथ मोदी सरकार कर रही छल : निर्मल खत्री

अयोध्या। महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री के नेतृत्व में गांधी पार्क से कचहरी तक मार्च निकाला। भाजपा जब-जब आती है कमरतोड़ महंगाई लाती है जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस जन हाथों में सिलेंडर और महंगाई विरोधी तख्तियां लेकर चल रहे थे। पूर्व …
अयोध्या। महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री के नेतृत्व में गांधी पार्क से कचहरी तक मार्च निकाला। भाजपा जब-जब आती है कमरतोड़ महंगाई लाती है जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस जन हाथों में सिलेंडर और महंगाई विरोधी तख्तियां लेकर चल रहे थे।
पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा मोदी सरकार ने भारत के नागरिकों के साथ धोखा, विश्वासघात और छल किया है। चुनाव में लोगों के वोट बटोरने के लिए 137 दिनों तक पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, सीएनजी गैस और सीएनजी के दाम स्थिर रखने के बाद चुनाव के ठीक बाद से इन सभी का दाम बढ़ाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद से ही हर परिवार का घरेलू बजट बिगड़ गया है।
इससे साबित होता है कि मोदी सरकार नागरिकों को लूटो और अपना खजाना भरो की नीति पर काम कर रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ाकर भाजपा ने साबित कर दिया कि उसे आम आदमी के हितों से कोई वास्ता नहीं है। प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने तंज कसते हुए कहा मोदी सरकार चुनाव में उद्योग पतियों से लिए गए चंदे का कर्ज महंगाई बढ़ाकर चुका रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा 2014 में यूपीए सरकार के दौरान जहां गैस सिलेंडर 410 में था वहीं भाजपा के शासन में इसका मूल्य 1000 के ऊपर चला गया है। एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, रामनरेश मौर्य, आशीष यादव, धीरेंद्र नाथ वर्मा,राजकुमार मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष रामचरित्र मौर्य, महिला महानगर अध्यक्ष सविता यादव, उमेश उपाध्याय, अब्दुल हकीम, राम अवध, रामचरित्र वर्मा, कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह, आशीष गुप्ता, प्रेम प्रकाश पांडे आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-बलिया: कुत्ते ने पेश की वफादारी की मिसाल, आठ महीने तक भूखे प्यासे रहकर की घर की रखवाली