अमरोहा : आज से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, पालिकाध्यक्षा और ईओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमरोहा : आज से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, पालिकाध्यक्षा और ईओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमरोहा, अमृत विचार। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका चैरपेर्सन शशि जैन और ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई। नगर पालिका चैरपेर्सन और ईओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र, नगर पालिका कर्मियों, स्वास्थ्य …

अमरोहा, अमृत विचार। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका चैरपेर्सन शशि जैन और ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई। नगर पालिका चैरपेर्सन और ईओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र, नगर पालिका कर्मियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि संचारी रोग के रोकथाम व बचाव के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा, तभी बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। ईओ डॉ ब्रजेश ने कहा कि अपने घर के आसपास कूड़ा कचरा न फेंके, सफाई पर ध्यान दें। दूषित जल इकट्ठा न होने दें। साथ ही सभी को इसके प्रति जागरूक करें।

ये भी पढ़ें: महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन